Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोने-चांदी के भाव में उछाल, चेक करें लेटेस्ट कीमत

Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि बीते दिनों तक 24 कैरेट सोने का दाम 59,170 रुपए था। जिसमें आज बढ़ोतरी हुई है। जबकि लखनऊ में आज एक किलो चांदी का रेट 73,500 है, जोकि कल तक 73,300 रुपये प्रति किलो था।
 
up gold silver price today

रक्षाबंधन से पहले बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी के दाम (Gold-Silver Price) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव आज 54,300 रुपये है। सोमवार को यही कीमत 54,250 थी। जिसे देखकर साफ जाहिर है कि सोने के भाव में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि बीते दिनों तक 24 कैरेट सोने का दाम 59,170 रुपए था। जिसमें आज बढ़ोतरी हुई है। 

लखनऊ में सोने-चांदी के दाम

बात करें चांदी के दाम की तो सिल्वर की दरों में बदलाव हुआ है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज एक किलो चांदी का रेट 73,500 है, जोकि कल तक 73,300 रुपये प्रति किलो था। चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। वहीं सोने का दाम राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 54,300 रुपये है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 59,220 है। 

गाजियाबाद में सोने के भाव

गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम 54,300 हैं। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 10 ग्राम-59,220 हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 22 कैरेट गोल्ड के दाम 54,300 रुपए हैं। जबकि 24 कैरट गोल्ड के दाम 59,220 रुपए हैं। हालांकि यह जो भी दाम हैं उनमें उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। 

एक मिस्ड कॉल से जानें भाव

बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपको कुछ देर में ही SMS के जरिए नए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss