हाईवे पर ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ने से बस डिवाइडर तोड़ पलटी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

दिल्ली के मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस डिवाइडर तोड़कर ढलान से नीचे गिर गई। बताया जाता है कि बस ड्राइवर की तबियत बिगड़ने पर उसने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं। 
 
bus accident
image credit : google

मेरठ से दिल्ली आ रही यूपी रोडवेज की एक बस गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर घटना का शिकार हो गई। बताया जाता है कि बस ड्राइवर की अचानक से तबियत बिगड़ गई और बेसुध होकर उसने हाईवे पर बस से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बीच हाईवे पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क से उतर कर गहराई में जाकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 20 यात्रियों को चोटें आई हैं। वहीं कुछ यात्री गंभीर घायल भी हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए गाजियाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मेरठ से दिल्ली आ रही थी बस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे के आसपास गाजियाबाद मसूरी थाना इलाके के पास हुआ है। यूपी परिवहन की मेरठ डिपो मेरठ से दिल्ली आने के लिए निकली थी। उसी दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पहुंचने पर बस के ड्राइवर की तबीयक अचानक से बिगड़ गई और वह बेसुध हो गया। जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई। यह पूरी घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि हाईवे पर कई सारे वाहन तेज गति से गुजर रहे हैं। तभी एक सरकारी बस वहां से गुजरती है। उसके पीछे चल रही बस अचानक से अपनी लेन छोड़कर किनारे की ओर बढ़ती है। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क से नीचे उतरती है और पलट जाती है। हादसे के बाद अन्य वाहन रुक जाते हैं। सभी लोग बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए उनके पास जाते हैं। वहीं घटना की जानकारी मौके पर ही पुलिस को दी गई। 

घायलों को दी जाएगी सहायता राशि

बता दें कि हादसे के समय बस सवार 20 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए गाजियाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जो यात्री गंभीर घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। इस घटना पर मसूरी एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि मेरठ डिपो की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके कारण यह हादसा हुआ है। सभी घायलों को सहायता राशि दी जाएगी। 

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss