Chandrayaan 3 Update: रोवर ने चांद पर खोजा ऑक्सीजन, सल्फर समेत 8 एलिमेंट्स और मिले

Chandrayaan 3 Update: चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के रोवर ने साउथ पोल पर ऑक्सीजन और सल्फर जैसे तत्वों का पता लगाया है. इसरो ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अभी हाइड्रोजन की खोज जारी है. प्रज्ञान रोवर पर लगे लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी पोलोड ने यह खोज की है. साउथ पोल पर प्रज्ञान रोवर ने अल्युमिनियम, कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, क्रोमियम, टाइटेनियम और सिलिकॉन का भी पता लगा लिया है.
इसरो ने दी जानकारी
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 29, 2023
In-situ scientific experiments continue .....
Laser-Induced Breakdown Spectroscope (LIBS) instrument onboard the Rover unambiguously confirms the presence of Sulphur (S) in the lunar surface near the south pole, through first-ever in-situ measurements.… pic.twitter.com/vDQmByWcSL
इसरो (ISRO) ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'रोवर पर लगा लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप उपकरण पहली बार इन-सीटू साइंटिफिक एक्सपेरीमेंट्स के माध्यम से दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह में सल्फर की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है. जैसे की अनुमान लगाया जा रहा था अल्युमिनियम, आयरन, कैल्शियम, टाइटेनियम, क्रोमियम, सिलिकॉन, मैंगनीज और ऑक्सीजन का भी पता चला है. हाइड्रोजन की खोज अभी जारी है.
इससे पहले इसरो ने जानकारी दी थी कि प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की और अधिक सतहों की जांच कर रहा है. आपको बता दे की 23 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफल लैंडिंग हुई थी इसके कुछ घंटे बाद रोवर को विक्रम लैंडर से बाहर निकल गया था उसके बाद से रोवर ने कई बड़े खुलासे किए हैं.
रोवर ने बदला रास्ता
इसरो ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि चंद्रमा की सतह पर चार मीटर गहरी क्रेटर के सामने आ जाने के बाद रोवर ने सफलतापूर्वक अपना रास्ता बदल लिया था. इसरो ने जानकारी दी थी कि साउथ पोल की सतह का तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस है. वहीं जब 80mm की गहराई में तापमान नापा गया तो यह 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.