G-20 Summit: विश्वोत्सव का हुआ आगाज, भारत मंडपम में शामिल होंगे दुनिया के टॉप लीडर्स, जानें पूरा शेड्यूल

G-20 Summit 2023: नई दिल्ली में हो रहे इस दो दिवसीय इस विश्वोत्सव में आज दुनियाभर की महाशक्तियों के साथ भारत वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब जी-20 समिट में भारत विश्व नेताओं के इतने शक्तिशाली समूह की मेजबानी कर रहा है।
 
G20 Summit

भारत आज पूरी दुनिया में अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आज शनिवार से जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 (G-20 Summit) का आगाज हो रहा है। जो रविवार (10 सितंबर) तक चलेगा। दो दिवसीय इस विश्वोत्सव में आज दुनियाभर की महाशक्तियों के साथ भारत वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब जी-20 समिट में भारत विश्व नेताओं के इतने शक्तिशाली समूह की मेजबानी कर रहा है। इसपर अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि अगले दो दिनों में वह विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की आशा करते हैं। 


एक मंच पर जुटेंगे 20 देशों के नेता

बता दें कि दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन सहित कई पावरफुल नेता राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज जी20 की पहले दिन की बैठक में पहली बार 20 देशों के नेता दिल्ली में एक मंच पर दिखाई देंगे। ये सभी नेता एक साथ आपको भारत मंडपम में दिखेंगे। आज पूरे दिन भारत मंडपम में ग्लोबल लीडर के बीच विश्व की कुछ गंभीर समस्याओं पर चर्चा होगी। वहीं भारत के आह्वान पर पहली बार जी-20 समिट में फ्रीकन यूनियन शामिल होने जा रहा है। 


जी-20 का 9 सितंबर का पूरा शेड्यूल

सुबह 9:30 से 10:30 के बीच जी-20 देशों के नेताओं का 'भारत मंडपम' में आगमन होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वेलकम फोटोग्राफ होगा। जिसे Tree of Life Foyer का नाम दिया गया है। फिर सभी नेता लाउंज में जी-20 के नेता एकत्र होंगे। सुबह 10:30 से दोपहर 13:30 के दौरान पहले सत्र 'वन अर्थ' की शुरुआत होगी। आधे घंटे के लंच के बाद दोपहर 13:30 से 15:00 बजे तक भारत मंडपम के एक अलग हिस्से में द्विपक्षीय बातचीत होगी। इसके बाद 15:00 बजे से लेकर 16:45 तक दूसरा सत्र 'वन फैमिली' आयोजित किया जाएगा और फिर सभी नेता अपने निर्धारित होटल की ओर रवाना हो जाएंगे।


राष्ट्रपति द्वारा डिनर का होगा आयोजन 

शाम 7:00 से 8:00 बजे के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राष्ट्राध्यक्षों और अन्य प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किए जाने वाले रात्रिभोज के लिए फिर से सभी नेता भारत मंडपम में जुटेंगे। इस दौरान स्वागत फोटो सेशन भी रखा गया है। शाम 8:00 से रात 9:10 बजे तक डिनर पर नेताओं की आपसी बातचीत होगी। इसके बाद रात 9:10 से 9:45 तक लीडर्स लाउंज में नेताओं का जमावड़ा लगेगा और आखिर में सभी अपने-अपने होटल की ओर रवाना हो जाएंगे।


जी-20 का 10 सितंबर का पूरा शेड्यूल

सुबह 8:15 से 9:00 बजे तक नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का राजघाट पर आगमन होगा। राजघाट पर लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर होगा। 9:00 से 9:20 बजे तक महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि होगी। उसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीत का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। 9:20 बजे भारत मंडपम के लिए नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख प्रस्थान करेंगे। 9:40 से 10:15 बजे तक भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन होगा। 10:15 से 10:30 बजे तक भारत मंडपम के साउथ प्लाजा, लेवल 2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। 10:30 से 12:30 बजे तक बैठक का सत्र 3- हमारा भविष्य तय है। बता दें कि इस शेड्यूल में बदलाव हो सकते हैं।


 

इन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा भारत

गौरतलब है कि जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत समावेशी विकास, डिजिटल नवाचार, जलवायु लचीलापन और न्यायसंगत वैश्विक स्वास्थ्य पहुंच जैसे विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। जी-20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं। समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss