हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, लैंड स्लाइड से 66 की मौत

Weather Update :हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड इन दोनों राज्यों में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। उधर, शिमला में कई इमारतें जमींदोज हो गईं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर पहुंच गया है।
 
Weather Update : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड इन दोनों राज्यों में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। उधर, शिमला में कई इमारतें जमींदोज हो गईं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर पहुंच गया है।
Image Credit : Pixabay

Weather Update : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश रविवार से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है। लगातार बारिश और भूस्खलन से अब तक 66 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई जगहों पर मकान ढहने से घायलों को बचाने और मलबे से शव निकालने के लिए अभियान जारी है। दोनों राज्यों में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। उधर, शिमला में कई इमारतें जमींदोज हो गईं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। 

कई जगहों पर लैंड स्लाइड

बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार से ही बारिश हो रही है। इनमें सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है, जहां कई जगहों पर लैंड स्लाइड की घटनाएं हुई हैं। बिगड़ते हालातों पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखा ने कहा ​कि प्रदेश में इस समय आपदा का दौर चल रहा है। 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। हालांकि खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

अब तक कुल 19 शव बरामद

शिमला में भी बारिश से तबाही का सिलसिला जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के कृष्णानगर इलाके में भूस्खलन के बाद छह अस्थायी सहित कम से कम आठ घर ढह गए और एक बूचड़खाना मलबे में दब गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार से अब तक कुल 19 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से 12 समर हिल में शिव मंदिर स्थल से, पांच फागली में और दो कृष्णानगर में बरामद हुए। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक लोगों के अभी भी शिव मंदिर में फंसे होने की आशंका है, जो सोमवार को ढह गया था।

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

उधर, हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बारिश से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। जबकि सात अब भी लापता हैं। देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष ने कहा कि उत्तरकाशी जिले के आराकोट क्षेत्र के गांवों में उफनती हुई पवार नदी का पानी घुसने के बाद लापता हुई एक महिला का शव मंगलवार को मिला। मौसम विभाग की ओर से राज्य में हालांकि समय के साथ बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। इसके अलावा, लोगों को बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में बाहर न जाने की चेतावनी दी गई है। 

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss