Independence Day 2023: 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान आज से शुरू, बलिदानियों को याद करेगा देश

Independence Day 2023 :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में 'मेरी माटी मेरा देश'  अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज 9 अगस्त से हो रही है। 
 
Independence Day 2023 meri mati mera desh campaign starts from today 9th august
Image Credit : Google

आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' का जश्न दो साल तक शानदार तरीके से मनाया गया। जिसका समापन इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के साथ हो जाएगा। इस साल आजादी के महोत्सव को केंद्र सरकार 'मेरी माटी मेरा देश'  अभियान के साथ मनाने जा रही है। इसकी शुरुआत आज यानी 9 अगस्त से होने जा रही है। जोकि स्वतंत्रता दिवस के मौके तक चलाया जाएगा। 

देश में निकलेंगी अमृत कलश यात्राएं

केंद्र सरकार के 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत पूरे देश में अमृत कलश यात्राएं गांवों और देश के अलग-अलग हिस्सों में निेकाली जाएंगी। जिसमें 7,500 कलशों में मिट्टी भरकर उन्हें दिल्ली लाया जाएगा। इसके साथ ही यह यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि 7,500 कलश, मिट्टी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के करीब एक 'अमृत वाटिका' का निर्माण किया जाएगा। 

स्वतंत्रता सेनानियों को होगा समर्पित 

'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के जरिए देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों, सुरक्षा कर्मियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पुलिस कर्मियों के नाम से उकेरी गई एक विशेष पट्टिका देशभर के शहरों और गांवों में स्थापित जाएंगी। ये पट्टिकाएं जल निकायों, पंचायत कार्यालयों और स्कूलों के पास स्थापित की जाएंगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी का एक कोट (Quote) उद्धरण भी होगा।

पीएम ने मन की बात में की थी घोषणा

पिछले दिनों 30 जुलाई को पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 103वें एपिसोड में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान की घोषणा की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि इसका मकसद देश के लिए अपनी जान गंवाने वाले बहादुर जवानों का सम्मान करना है। पीएम ने कहा था कि इस अभियान के तहत हमारे अमर शहीदों की याद में पूरे भारत में गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 

पिछले साल चला था हर घर तिरंगा अभियान

गौरतलब है कि इस साल 15 अगस्त 2023 को देश आजादी के 76 साल पूरे करने जा रहा है। जहां पिछले साल मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में 'हर घर तिरंगा अभियान' चलाया था। जिसके बाद देशवासियों ने अपने घरों की छत पर तिरंगा फहराया था और इस अभियान में भाग लिया था। वहीं इस बार 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान चलाया जाएगा।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss