Aditya-L1 Launch Date: इसरो ने बताया कब लॉन्च होगा आदित्य L1? जानें दिन और समय

Aditya-L1 Launch Date: सूर्य अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन ऑब्जर्वेटरी से संबंधित भारत के सोलर मिशन Aditya-L1 को लॉन्च करने की तारीख और समय का खुलासा कर दिया गया है। Aditya-L1 की लॉन्चिंग को देखने के लिए आम जनता को भी बुलाया जा सकता है। 
 
Aditya-L1 Launch

इसरो (ISRO) ने अगस्त में अपने चंद्रयान 3 मिशन के साथ इतिहास रच दिया। इसी कामयाबी को कायम रखते हुए वह अपने अगले मिशन पर जुट गया है। हाल ही में इसरो चीफ एस सोमनाथ (S. Somanath) ने सूर्य मिशन को लेकर जानकारी दी थी। अब इस मिशन के लॉन्च होने की तारीख का खुलासा भी हो गया है। जिसके मुताबिक, सूर्य अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन ऑब्जर्वेटरी से संबंधित भारत के सोलर मिशन Aditya-L1 को अगले महीने 2 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 11:50 पर लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को इसरो की तरफ से दी गई।

आम लोगों को मिलेगा लॉन्चिंग देखने का मौका 

इसरो के मुताबिक, सोलर मिशन Aditya-L1 की लॉन्चिंग को देखने के लिए आम जनता को भी बुलाया जा सकता है। जिसे श्रीहरिकोटा में बने लॉन्च व्यू गैलरी से देखा जा सकेगा। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए कुछ प्रोसेस से गुजरना होगा। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वेबसाइट का लिंक उपलब्ध कराया है। रजिस्ट्रेशन शुरू होने की घोषणा शुरू होने के बाद इस पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही लॉन्चिंग के वक्त व्यू गैलरी से इस ऐतिहासिक क्षण को देखने का मौका मिलेगा। 

Aditya-L1 मिशन का ये होगा उद्देश्य 

Aditya-L1 मिशन का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष यान को पृथ्वी और सूर्य के बीच एल-1 बिंदु के चारों ओर कक्षा में सम्मिलित करना है। जिसकी मदद से सूर्य के वातावरण और सौर चुंबकीय तूफानों और पृथ्वी पर इसके प्रभाव का अध्ययन करने में सक्षम हो पाएगा। इसरो की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य-L1 मिशन का कुल बजट करीब 378 करोड़ रुपए रखा गया है।

ये देश सूर्य पर भेज चुके अपना यान

गौरतलब है कि Aditya-L1 मिशन भारत ​के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि भारत इससे पहले चंद्रमा और मंगल ग्रह पर यान भेजकर सफलता हासिल कर चुका है। वहीं अब इसरो सूर्य ग्रह पर यान भेजने की तैयारी में है। बत दें कि इस मिशन के लॉन्च होने के बाद भारत सूरज के पास अंतरिक्ष यान भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले जर्मनी, यूरोपीय स्पेस एजेंसी और अमरीका सूर्य पर अपने मिशन को लॉन्च कर चुके हैं। 

Tags

Share this story