पंजाब में लगेगा राष्ट्रपति शासन! राज्यपाल ने CM भगवंत मान को दी ये चेतावनी

Punjab Politics: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आप सरकार पर संविधान के खिलाफ काम करने और उनके पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी है कि उनकी ओर से पत्रों का जवाब नहीं मिलने पर वह राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं। 
 
punjab politics

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) और मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आप सरकार पर संविधान के खिलाफ काम करने और उनके पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप भी लगाया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर उनकी ओर से पत्रों का जवाब नहीं दिया जाता है तो वह राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं। 

सीएम पर छवि खराब करने का आरोप 

दरअसल, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का कहना है कि 'राज्यपाल द्वारा मांगी गई जानकारी न देना स्पष्ट रूप से संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है, जोकि सीएम भगवंत मान पर लगाया गया है। ऐसा न करने पर मेरे पास कानून और संविधान के अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। बता दें कि इससे पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान पर जून में हुए विधानसभा सत्र के दौरान उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। 

संविधान की धारा 167 का उल्लंघन किया उल्लंघन

बता दें कि इससे पहले भी राज्यपाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान पर प्रशासनिक मामलों पर जानकारी नहीं देने का आरोप भी लगाया है। वहीं उन्होंने कहा था कि पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान पारित हुए चार विधेयक में से एक राज्य ​विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के लिए राज्यपाल की शक्तियों को छीनने वाला था। इसके साथ ही राज्यपाल ने सीएम पर संविधान की धारा 167 का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया है। 

किसी भी पत्र का नहीं मिला पूरा जवाब

राज्यपाल ने कहा था कि उनके द्वारा मांगी गई किसी भी प्रशासनिक जानकारी को प्रस्तुत करने के लिए सीएम बाध्य हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में भी उन्हें इस संवैधानिक प्रावधान का सम्मान करने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने सीएम को 10-15 पत्र लिखे लेकिन इनमें से एक का जवाब भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मैं कोई भी जानकारी मांगता हूं तो सीएम मान नाराज हो जाते हैं। पुरोहित ने सीएम मान पर बयान का विरोध करते हुए कहा कि वो कहते है कि वो केवल तीन करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हैं, राजभवन के प्रति नहीं लेकिन उन्हें राज्य को संविधान के अनुसार चलाना है, अपनी सनक के अनुसार नहीं।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss