चंद्रयान-3 की सफलता से गदगद हुए किसान नेता राकेश टिकैत, इसरो के लिए कही बड़ी बात

Rakesh Tikait on Chandrayaan 3: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के काम हमें और बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि ऊपर बहुत सी गैलेक्सी एवं ग्रह हैं, जिसके चलते इस अभियान को हमें और आगे बढ़ना चाहिए।
 
rakesh tikait

इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार को चंद्रमा के साउथ पोल पर हुई सॉफ्ट लैंडिंग के बाद से देश समेत दुनियाभर में जश्न का माहौल है। पूरी दुनिया से लोग इसरो को बधाई दे रहे हैं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का भी एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद कहा है। राकेश टिकैत ने कहा है कि इस तरह के काम हमें और बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि ऊपर बहुत सी गैलेक्सी एवं ग्रह हैं, जिसके चलते इस अभियान को हमें और आगे बढ़ना चाहिए। 

चंद्रयान 3 की सफलता पर बोले टिकैत

राकेश टिकैत ने चंद्रयान 3 की सफलता पर कहा कि यह एक बहुत अच्छा माहौल रहा है। पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। हम जितने भी इसरो के वैज्ञानिक हैं, उन सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। हमें इस तरह के काम को और बढ़ाना चाहिए क्योंकि ऊपर बहुत सी गैलेक्सी एवं ग्रह हैं। इसलिए इस अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए।

इसरो के वैज्ञानिकों को दिया धन्यवाद

राकेश टिकैत ने कहा कि चंद्रयान 3 चांद से अच्छी जानकारी दे रहा है। इससे हम बहुत सारी जानकारी इकट्ठी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस चंद्रयान-3 के लिए वैज्ञानिकों व स्टाफ ने अपनी कई साल की कड़ी मेहनत लगाई है, जिससे चंद्रयान-3 वहां तक गया है तो हम उन सबको धन्यवाद देना चाहते हैं।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss