Mosquito Repellent Plants: आज ही घर में लगाएं ये पौधे, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर 

Mosquito Repellent Plants: क्या आपको पता है कि इन मच्छरों से छुटकारा पाने के  लिए आप नेचर का सहारा भी ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बताएंगे, जिससे न सिर्फ मच्छरों का आतंक कम होगा बल्कि घर की सुदंरता और रौनक भी बढ़ जाएगी।
 
Mosquito Repellent Plants

गर्मियां आने के साथ ही मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में तो फिर क्या ही कहना। हालांकि डेंगू, चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारी फैलाने वाले इन मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कई प्रोडक्ट्स मार्केट में मौजूद हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में कैमिकल्स का भी खूब इस्तेमाल होता है। जिससे सेहत को नुकसान पहुंचने के चांसेस बढ़ जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन मच्छरों से छुटकारा पाने के  लिए आप नेचर का सहारा भी ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बताएंगे, जिससे न सिर्फ मच्छरों का आतंक कम होगा बल्कि घर की सुदंरता और रौनक भी बढ़ जाएगी। 

गेंदे का पेड़

मच्छरों से निजात पाने के लिए आप अपने घर की बालकनी में गेंदे का फूल लगा सकते हैं। गेंदे के फूल की खुशबू से मच्छर और उड़ने वाले कीड़े आसपास नहीं भटकते हैं। मच्छरों को भगाने के लिए इस फूल की जरूरत नहीं होती, उसके लिए इसका पौधा ही काफी होता है। साथ ही यह घर की सुदंरता को भी बढ़ाता है। 

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इस पौधे को घर में लगाने की अपनी अलग मान्यता है। तुलसी का पौधा हवा साफ रखने के साथ-साथ छोटे-छोटे कीड़े और मच्छरों को भी आपसे दूर रखता है। 

लेमन ग्रास

लेमन ग्रास का उपयोग अधिकतर लोग चाय बनाने में करते हैं। अधिकतर इसकी सुगंध के लिए भी इसे घरों में यूज किया जाता है। वहीं मच्छरों को भगाने वाली दवाई में भी लेमन ग्रास का उपयोग किया जाता है। इसकी मनमोहक और ताजगी भरी खुशबू मूड को भी फ्रेश करने का काम करती है। साथ ही यह मच्छरों को आपसे दूर रखने में मदद करती है। 

लैवेंडर 

मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिस मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें भी लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है। ऐसे में मच्छरों को घर से भगाने और अपने घर को महकाने के लिए लैवेंडर का पौधा जरूर लगाएं। 

नीम का पौधा

मच्छर, मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को दूर करने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में बगीचा है तो वहां नीम का पेड़ जरूर लगाएं। इससे घर के अंदर मच्छर नहीं आएंगे। साथ ही नीम की पत्ती आपके स्वास्थ के लिए भी बेहद लाभकारी होती है। 

लहसुन का पौधा

आमतौर पर कहा जाता है कि लहसुन खाने के बाद या इसके उपयोग में एक अलग तरह की गंध आती है। यह गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। अगर आप खुद लहसुन का सेवन नही करना चाहते तो अपने घर में लहसुन का एक पौधा लगा लें। इसकी गंध मच्छरों को आपके घर में घुसने नहीं देगी।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss