Noida : गुर्जर, मुस्लिम और यादव वोट बैंक पर सपा की नजर, बनाए दो नए सचिव

Samajwadi Party : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जाति समीकरण बिठाने में लगभग सभी पार्टियां अभी से जुट गई हैं। इसी कड़ी में जाति समीकरण को साधने के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार को 182 लोगों की बनाई गई नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की है।
 
Samajwadi Party
Image Credit : Wikipedia

Samajwadi Party : लोकसभा चुनाव 2024 में अब महज लगभग 8 महीने का समय बचा है जिसको लेकर हर राजनीतिक पार्टी नफा और नुकसान का आंकलन करने में जुट गई है। राजनीतिक पार्टियां लाभ लेने के लिए किसी भी मुद्दे को हाथ से नहीं जाने देना चाहती हैं। ऐसे में जाति समीकरण बिठाने में पार्टियां अभी से जुट गई हैं। इसी कड़ी में जाति समीकरण को साधने के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार को 182 लोगों की बनाई गई नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की है। लोकसभा चुनाव से पहले बनाई गई ये कार्यकारणी काफी अहम मानी जा रही है।

शहर से बनाए गए दो नए सचिव

प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से घोषित हुई प्रदेश कार्यकारिणी की टीम में नोएडा से दो नेताओं को सचिव बनाया गया है, जिनमें पहला नाम डॉ. महिमा यादव का है और दूसरा नाम गुर्जर नेता सुनील चौधरी का है। गौरतलब है कि गौतमबुद्धनगर में यादव, मुस्लिम और गुर्जर मतदाता बड़ी संख्या में है। अगर इस बार सपा को मुस्लिम, यादव के वोट के साथ गुर्जर जाति का वोट भी एकजुट होकर मिल जाता है तो सपा इस सीट पर इतिहास रच सकती है।

गुर्जर समीकरण को मजबूत करने में जुटी पार्टी

नए सचिव बनाएं गए सुनील चौधरी की बात की जाए तो सपा के टिकट पर यह पिछले 3 बार से नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। लेकिन जिले में सपा का परचम नहीं लहरा पाए। जिले में समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार और मुख्य वक्ता राजकुमार भाटी भी हैं जो कि हर मोर्चे पर सपा सरकार का पक्ष रखते हैं। राजकुमार भाटी की मुस्लिमों में अच्छी पैठ मानी जाती है, लेकिन अब सुनील चौधरी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर गुर्जर समीकरण को और मजबूत करने में समाजवादी पार्टी जुट गई है। 

अखिलेश यादव के बेहद भरोसेमंद है सुनील चौधरी

रविवार को जारी हुई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस कार्यकारिणी में सुनील चौधरी ही इकलौते गुर्जर नेता हैं। सुनील चौधरी के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर नोएडा में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। आपको बता दें कि सुनील चौधरी के दादा अजब सिंह दो बार विधायक रहे हैं और चाचा छह बार एमएलसी रहे हैं। सुनील चौधरी अखिलेश यादव के बेहद भरोसेमंद और मजबूत सिपेहेसलार माने जाते हैं।

Samajwadi Party

​​

​​

​​Samajwadi Party

​​SP

SP

SP

Tags

Share this story