-->

क्या सोनिया अख्तर के पास हैं सौरभ संग शादी से जुड़े वीडियो और सबूत?

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर का केस भी अपने हाथ में ले लिया है। हाल ही में सोनिया ने वकील एपी सिंह से दिल्ली में मुलाकात की और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
 
Sonia Akhtar Case

अपने पति की खातिर विदेशी धरती से भारत आने वाली महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। एक तरफ वह पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को भारत की नागरिकता दिलाने और कानूनी दाव पेंच से बचाने के लिए मुकदमा लड़ रहे हैं। वहीं अब खबर है कि उन्होंने बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर का केस भी अपने हाथ में ले लिया है। हाल ही में सोनिया ने वकील एपी सिंह से दिल्ली में मुलाकात की और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

सोनिया अख्तर का केस लड़ेंगे एनपी सिंह 

बांग्लादेश महिला सोनिया अख्तर से मुलाकात करने के बाद करने के बाद वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने कहा है कि वह काफी दिनों से न्याय की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया उनके पास उनकी शादी से जुड़े तमाम दस्तावेज मौजूद है, जिसमें सौरभ कांत तिवारी उसका पति है। दोनों की शादी से जुड़े वीडियो और ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जिसके बाद उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा। 

दिल्ली में जल्द दायर करेंगे मामला 

जाहिर है कि सोनिया अख्तर की सुनवाई नहीं हो रही है। जिला प्रशासन और तमाम जगहों से निराशा मिलने के बाद अब उन्हें सीमा हैदर के वकील एनपी सिंह से काफी उम्मीद है। वहीं एपी सिंह का भी कहना है कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह उम्मीद पर खरा उतरें और सोनिया अख्तर का केस लड़ें। वकील ने बताया कि सोनिया अख्तर का केस वह जल्द ही दिल्ली में दायर करेंगे और मजबूत पैरवी कर सोनिया अख्तर को इंसाफ भी दिलाएंगे।

छह महीने के वीजा पर भारत आई सोनिया

बता दें कि सोनिया अख्तर ने दावा किया था कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में रहने वाले सौरभ कांत तिवारी ने उससे बांग्लादेश में 3 वर्ष पहले शादी की थी। दोनों ने मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक शादी की थी। बच्चा होने पर सौरभ बहाना बनाकर भारत आ गया था लेकिन जब वह बांग्लादेश नहीं लौटा तो सोनिया अख्तर भी भारत आ गईं। यहां उन्हें अपने पति के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली है। जिससे उसका 20 वर्ष का बेटा है। 

सौरभ ने अपने साथ रखने से किया मना 

सोनिया अख्तर का कहना है कि भारत आने पर सौरभ कांत तिवारी ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया, जिसके बाद सोनिया अख्तर ने गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट और महिला आयोग को शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। लेकिन अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। मुश्किलों से जूझ रही सोनिया पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। ऐसे में उन्होंने अपना केस वरिष्ठ वकील एपी सिंह से लड़ने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss