टोल प्लाजा से फास्टटैग स्कैनर को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Noida News: टोल प्लाजा मैनेजमेंट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अजगर) संगठन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष बिन्नू अधाना और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कपिल नागर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने लुहारली टोल प्लाजा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
 
Noida News

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना इलाके में लुहारली गांव के बाहर बना टोल प्लाजा अक्सर विवादों में रहता है। एक बार फिर यह विवादों में है जिसकी वजह है टोल प्लाजा मैनेजमेंट का तुगलगी फरमान लागू होना। जिसके खिलाफ स्थानीय किसानों ने भी मोर्चा खोल दिया है। टोल प्लाजा मैनेजमेंट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अजगर) संगठन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष बिन्नू अधाना और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कपिल नागर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने लुहारली टोल प्लाजा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान भी शामिल हुए। 

जानें क्या है पूरा मामला 

बता दें कि लुहारली गांव के बाहर एनएचएआई का टोल प्लाजा है, जोकि गाजियाबाद से अलीगढ़ की तरफ जाने पर एनएच-91 पर लुहारली गांव के पास बना है। नियम के मुताबिक, टोल प्लाजा के दोनों तरफ 5 किलोमीटर की परिधि में आने वाले स्थानीय नागरिक और किसानों को टोल प्लाजा से बिना टोल दिए गाड़ी निकालने की छूट होती है। क्योंकि ग्रामीण दिन में कई बार निजी काम से टोल प्लाजा को पार करते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से लुहारली टोल प्लाजा पर मैनेजमेंट बदलने के बाद यहां पर तुगलगी फरमान जारी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा विवाद उस समय खड़ा हो गया जब टोल प्लाजा मैनेजमेंट ने 50 मीटर की दूरी पर स्थित लुहारली गांव के गेट पर फास्टटैग स्कैनर लगा दिए। जिसका ग्रामीणों को कुछ दिन तक पता नहीं चला लेकिन जब ग्रामीणों के फास्ट टैग वॉलेट से पैसे काटने शुरू हुए तब इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। 

स्थानीय नागरिकों से वसूल रहे टोल

तकरीबन महीने भर गुजर जाने के बावजूद भी टोल प्लाजा मैनेजमेंट ने अपनी मनमर्जी के चलते हुए किसानों और स्थानीय नागरिकों से टोल वसूलना शुरू कर दिया। स्थनीय  नगरिकों और किसानों की शिकायत पर हाल ही में राष्ट्रीय किसान यूनियन (अजगर) के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए बिन्नू अधान्ना ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए सैकड़ों की संख्या में मौजूद अपने समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पर धरना दिया। टोल प्लाजा के विरुद्ध ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की, धरना प्रदर्शन की सूचना पर दादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

महापंचायत का आयोजन करने की कही बात

पुलिस के बड़े अधिकारियों के समझाने के बाद भारतीय किसान यूनियन अजगर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कपिल नगर ने कहा है कि अगले 48 घंटे में अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ और गांव में लगे फास्ट टैग स्कैनर को नहीं हटाया गया तो जल्द ही किसान टोल प्लाजा के पर जाम लगाकर यहां महापंचायत का आयोजन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और टोल प्लाजा मैनेजमेंट की होगी। किसानों की समस्या को देखते हुए टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष कपिल नगर ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।


 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss