World Cup 2023 : वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानें टाइमिंग, टीम, डेट समेत वॉर्मअप मैचों की पूरी जानकारी

टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाएगा. बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद,गुजरात में खेला जाएगा.
 
World Cup 2023
TWITTER

World Cup 2023 : भारत में 5 अक्टूबर से क्रिकेट का महामुकाबला यानी ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है. महाकुंभ के इस टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं. वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर 19 नंवबर को खेला जाएगा. करीब ढेड़ माह तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे. 

इस क्रिकेट विश्व कप में कुल 10 टीमें शामिल हो रही हैं. वर्ल्ड कप में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्‍यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका की टीम शामिल होगी. दो बार की विश्व कप विजेता चैंपियन वेस्टइंडीज पहली बार वर्ल्ड कप नहीं खेल रही है. तो चलिए अब आपको बताते हैं वर्ल्ड कप के सभी टीमों के स्क्वॉड, वेन्यू, टाइमिंग समेत शेड्यूल की पूरी जानकारी..

भारत में होगा पूरा आयोजन

यह पहला मौका होगा, जब वर्ल्‍ड कप का पूरा आयोजन भारत में आयोजित होगा. हालांकि, अब से पहले भारत ने एशिया के दूसरे देशों के साथ 2011, 1996 और 1987 में क्रिकेट वर्ल्‍ड कप की सहयोगी मेजबानी की थी.

भारत के 10 शहरों में होंगे मुकाबले

विश्व कप के सभी मैच भारत के 10 शहरों में आयोजित होंगे. जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे और कोलकाता शामिल हैं. 

14 अक्टूबर को भारत-पाक का महामुकाबला

टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाएगा. बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद,गुजरात में खेला जाएगा.

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कप

आपको जानकारी दे दे कि वर्ल्ड कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी. इनमें से प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष-4 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल भी खेलेगी. 

वर्ल्ड कप से पहले वॉर्मअप मुकाबले

वर्ल्ड कप मुकाबले खेलने से पहले सभी 10 टीमें दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी. जो भारत के 3 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. ये मुकाबले 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तिरूवनंतपुरम, गुवाहाटी और हैदराबाद में खेले जायेंगे. ये अभ्यास मैच दोपहर 2 बजे शुरू होंगे. वॉर्मअप मैचों में टीमें सभी 15 खिलाड़ियों को उतार सकती हैं.

बता दें 30 सितंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच वॉर्मअप मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. जबकि टीम इंडिया 3 अक्टूबर को तिरूवनंतपुरम में नीदरलैंड से भिड़ेगी.

वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल

डेट                       मैच                                      वेन्यू

29 सितंबर          बांग्लादेश बनाम श्रीलंका             गुवाहाटी
29 सितंबर    साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान तिरूवनंतपुरम
29 सितंबर    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान               हैदराबाद
30 सितंबर    भारत बनाम इंग्लैंड                        गुवाहाटी
30 सितंबर    ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड            तिरूवनंतपुरम
02 अक्टूबर    इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश                गुवाहाटी
02 अक्टूबर    न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका    तिरूवनंतपुरम
03 अक्टूबर    अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका       गुवाहाटी
03 अक्टूबर    भारत बनाम नीदरलैंड                तिरूवनंतपुरम
03 अक्टूबर    पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया       हैदराबाद

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल
 
डेट                        मैच                            वेन्यू      

5 अक्टूबर    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड         अहमदाबाद

6 अक्टूबर    पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड    हैदराबाद

7 अक्टूबर     बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान    धर्मशाला

7 अक्टूबर    दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका    दिल्ली

8 अक्टूबर    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया            चेन्नई

9 अक्टूबर    न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड      हैदराबाद

10 अक्टूबर    इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश      धर्मशाला

10 अक्टूबर    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका      हैदराबाद

11 अक्टूबर    भारत बनाम अफगानिस्तान     दिल्ली

12 अक्टूबर    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका    लखनऊ

13 अक्टूबर    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश      चेन्नई

14 अक्टूबर    भारत बनाम पाकिस्तान       अहमदाबाद

15 अक्टूबर    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान     दिल्ली

16 अक्टूबर    ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका      लखनऊ

17 अक्टूबर    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड    धर्मशाला

18 अक्टूबर    न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान    चेन्नई

19 अक्टूबर     भारत बनाम बांग्लादेश            पुणे

20 अक्टूबर    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान     बेंगलुरु

21 अक्टूबर     इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका     मुंबई

21 अक्टूबर    नीदरलैंड बनाम श्रीलंका        लखनऊ

22 अक्टूबर    भारत बनाम न्यूजीलैंड          धर्मशाला

23 अक्टूबर    पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान     चेन्नई

24 अक्टूबर    दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश    मुंबई

25 अक्टूबर    ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड     दिल्ली

26 अक्टूबर    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका            बेंगलुरु

27 अक्टूबर    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका    चेन्नई

28 अक्टूबर    नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश    कोलकाता

28 अक्टूबर    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड    धर्मशाला

29 अक्टूबर    भारत बनाम इंग्लैंड                 लखनऊ  

30 अक्टूबर     अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका     पुणे

31 अक्टूबर    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश      कोलकाता

1 नवंबर    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका     पुणे

2 नवंबर    भारत बनाम श्रीलंका                  मुंबई

3 नवंबर    नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान     लखनऊ

4 नवंबर    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया        अहमदाबाद

4 नवंबर    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान       बेंगलुरु

5 नवंबर    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका      कोलकाता

6 नवंबर    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका          दिल्ली

7 नवंबर    ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान    मुंबई

8 नवंबर     इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड               पुणे

9 नवंबर     न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका            बेंगलुरु

10 नवंबर    द.अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान   अहमदाबाद

11 नवंबर    इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान     कोलकाता

11 नवंबर     ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश    पुणे

12 नवंबर    भारत बनाम नीदरलैंड       बेंगलुरु

15 नवंबर     सेमी फाइनल 1           मुंबई

16 नवंबर    सेमी फाइनल 2           कोलकाता

19 नवंबर    फाइनल                 अहमदाबाद

वर्ल्ड कप 2023 के लिए सभी टीमें 

वर्ल्ड कप 2023 में शामिल हो रही 10 टीमों में से 8 टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश ने टीमों की अभी घोषणा नहीं की है.

भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मो. सिराज, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर.

इंग्लैंड स्क्वॉड: जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, डेविड मलान, आदिल राशिद, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड,  जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो और क्रिस वोक्स.

ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, सीन एबॉट, जोश इंग्लिस, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा और मिच मार्श.

न्यूजीलैंड स्क्वॉड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, मैट हेनरी, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, विल युवा और रचिन रवींद्र.

नीदरलैंड स्क्वॉड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार,  मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट और शारिज़ अहमद.

दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएट्जी, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, तबरेज शम्सी और रासी वैन डेर डुसेन.

अफगानिस्तान स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीन उल हक.

पाकिस्तान स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान) शादाब खान (उप-कप्तान), सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उसामा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद वसीम जूनियर.

बांग्लादेश संभावित स्क्वॉड: शाकिब अल हसन (कप्तान), मुस्तफिजुर रहमान, तनजीद हसन, तनजीम हसन साकिब, महेदी हसन, अनामुल हक,लिटन दास (विकेटकीपर), मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, शमीम हुसैन, नसुम अहमद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद और अफीफ हुसैन.

श्रीलंका संभावित स्क्वॉड: दासुन शनाका (कप्तान), मथीशा पथिराना महेश थीक्षणा, दुनिथ वेलालग, कुसल मेंडिस, दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, चरित असलांका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा और कसुन राजिथा.

जानिए किस देश ने कितनी बार जीता है वर्ल्ड कप

टीम      वर्ल्ड कप जीता      वर्ष

ऑस्ट्रेलिया     5           1987, 1999, 2003, 2007, 2015

वेस्टइंडीज     2         1975, 1979

भारत           2             1983, 2011

पाकिस्तान    1      1992

श्रीलंका        1         1996

इंग्लैंड         1         2019

यह भी पढ़ें: Asia Cup Final 2023: भारत 8वीं बार बना एशिया कप चैंपियन, मोहम्मद सिराज के तूफ़ान के आगे श्रीलंका 50 रन पर ढेर

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss