Russia-Ukraine War: रूस का दावा, यूक्रेन ने मॉस्को पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia-Ukraine War: गवर्नर और स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यूक्रेन ने एस्टोनिया और लातविया की सीमा के पास रूस के पश्चिमी प्सकोव क्षेत्र में एक हवाई अड्डे पर ड्रोन के जरिए हमला किया है। जिससे यहां भीषण आग लग गई है। जिसके बाद मॉस्को में हवाई अड्डे से आने और जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया।
 
Russia-Ukraine War

रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच पिछले 18 महीनों से युद्ध जारी है। जिसका अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। दोनों देश एक-दूसरे पर आरोप लगाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रूस का कहना है कि यूक्रेन ने उसपर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। गवर्नर और स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यूक्रेन ने एस्टोनिया और लातविया की सीमा के पास रूस के पश्चिमी प्सकोव क्षेत्र में एक हवाई अड्डे पर ड्रोन के जरिए हमला किया है। जिससे यहां भीषण आग लग गई है। 

कीव हमले में दो लोगों की मौत 

रूसी रक्षा मंत्रालय के मुकाबिक, उसने ओर्योल, ब्रांस्क, रियाजान, कलुगा और रूसी राजधानी के आसपास के मॉस्को क्षेत्र में कई यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि रूस के इस दावे पर पलटवार करते हुए यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा ​है कि बुधवार सुबह रूस ने कीव पर हमला किया जिससे यहां दो लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल नुकसान का आंकलन करने के लिए मॉस्को में हवाई अड्डे से आने और जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द करने के तत्काल आदेश जारी ​कर दिए गए हैं। 

तस्वीरें और वीडियो हो रहे वायरल 

रूस की राज्य समाचार एजेंसी TASS ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि मॉस्को में हवाई अड्डे पर हुए हमले की सूचना सबसे पहले आधी रात को दी गई थी। यहां यूक्रेनी ड्रोन हमलों में चार आईएल-76 परिवहन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इन हादसों में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। 

15 ड्रोनों को किया गया नष्ट 

यूक्रेन सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गेई पोपको ने बताया की रूस ने कीव पर शहीद ड्रोन लॉन्च किए और टीयू-95 एमएस विमान से कीव को निशाना बनाया। हालांकि, यूक्रेन की वायु रक्षा ने 20 से अधिक लक्ष्यों को मार गिराया है। देश भर के कई क्षेत्रों को निशाना बनाने वाली 28 क्रूज मिसाइलों और 16 ईरानी निर्मित शहीद हमले वाले ड्रोनों में से 15 को नष्ट कर दिया है।

हवाई अड्डे अस्थायी रूप से हुए बंद

मॉस्को के तीन मुख्य हवाई अड्डे शेरेमेतियोवो, वनुकोवो और डोमोडेडोवो ने आने वाली और बाहर जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। रूस द्वारा लगाए गए आरोपों पर यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss