New 100cc Bikes: इस साल भारत में लांच हुई सबसे आरामदायक बाइक्स, जानिए कीमत
New 100cc bikes in India: देश में एंट्री लेवल बाइक्स की डिमांड कभी खत्म नहीं होती हर साल कुछ नए मॉडल देखने को मिलते हैं। अब चूंकि यह एक बड़ा और सबसे अधिक बिकने वाला सेगमेंट है तो यहां हम आपको इस सेगमेंट की दो सबसे लेटेस्ट बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी अच्छे आप्शन साबित हो सकते हैं। हाल ही में हौंडा शाइन 100 और हीरो मोटोकॉर्प की पैशन प्लस लांच हुई हैं। अगर आप इन दोनों बाइक्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
Honda Shine 100 (कीमत:64,900 रुपये से शुरू)
होंडा ने शाइन 125 (Shine 1250)की कामयाबी के बाद अब अपनी नयी एंट्री लेवल शाइन 100 (Shine 100)को बाहर में पेश किया है। डेली यूज़ के लिए इस बाइक को डिजाइन किया गया है, साथ ही यह बाइक ऐसे ग्राहकों को भी आकर्षित करना के दम रखती है जोकि बेहतर माइलेज की भी उम्मीद करती है। इंजन की बात करें तो इस बाइक में मिलता है 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। बाइक में 1245 mm व्हीलबेस और 168mm ग्राउंड क्लेंरेस मिलता है।
बाइक की सीट हाईट 786mm है, यानी जो लोग औसत लम्बाई के हैं वो भी आसानी से इसे राइड कर सकते हैं। इस बाइक का डिजाइन Shine 125 से काफी जुदा है लेकिन अच्छा भी नज़र आता है। यह सिंपल डिजाइन में है। इसकी सीट लम्बी है और लंबी दूरी के लिए बेस्ट है।ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में लगा साइड स्टैंड, इंजन Inhibitor के साथ आता है, यानी अगर साइड स्टैंड लगा है तो यह बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी। ओवरआल एक अच्छी बाइक है जोकि डेली यूज़ के लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 64,900 रुपये से शुरू से शुरू होती है।
Hero Passion Plus (कीमत:76,065 रुपये से शुरू)
हीरो मोटोकॉर्प ने नए अंदाज में पैशन प्लस(Passion Plus) बाइक को फिर से बाजार में उतारा है। नया डिजाइन और नया इंजन आपको इसमें देखने को मिलता है। इंजन की बात करें तो बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जोकि 8hp की पावर और 8.05Nm का टार्क पैदा करता है। इसे अब OBD-2 और E20 फ्यूल के अनुरूप तैयार किया गया है। साथ ही ये बाइक अब i3s स्टार्ट/स्टॉप तकनीक से भी लैस है। डिजाइन की बात करें तो बाइक के फ्यूल टैंक पर नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं।
यह बाइक तीन कलर शेड्स- स्पोर्ट्स रेड, ब्लैक नेक्सस ब्लू और ब्लैक हैवी ग्रे में है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल स्प्रिंग-लोडेड शॉक ऑब्जर्बर दिए गए हैं साथ ही इसमें IBS के साथ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 76,065 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक को भी आप डेली यूज़ के लिए कंसीडर कर सकते हैं।