2023 Tata Nexon भारत में इस दिन होगी लॉन्च, डिजाइन और इंजन डिटेल्स आई सामने
2023 Tata Nexon Facelift Launch: जिस एसयूवी का भारत में तेजी से इन्तजार हो रहा है वो अब लॉन्च के लिए तैयार है। लगातार इसके बारे में हम आपको अपडेट दे रहे हैं। लेकिन अब इसके लॉन्च को लेकर खुलासा हो गया है। जी हां सोर्स के मुताबिक भारत में 14 सितम्बर को नई Nexon फेसलिफ्ट लॉन्च होने जा रही है। आपको बता दें कि इस बार इसमें काफी बड़े बदलाव किये जा रहा है। इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। और अब हाल ही में इसे फिर से देखा गया है। इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। कुछ समय पहले ही इसे TVC के दौरान देखा गया है, और इसके कुछ फीचर्स की झलक भी दिखाई दी है। खास बात यह है कि अब नई Nexon को ब्लू कलर ऑप्शन के साथ भी पेश किया जाएगा, जोकि काफी शानदार नज़र आ रहा है। इसके एक्सटीरियर में रियर और फ्रंट लुक, दोनों में काफी सारे बदलाव दिखने वाले हैं।
इंजन होगा पहले से बेहतर
आगामी नई Nexon फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया जा सकता है। इस एसयूवी में 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक XE, XM, XM+, XZ+ और XZ+ Lux जैसे ट्रिम लेवल के 11 वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। भारत में इसे सितंबर या अक्टूबर तक में लॉन्च किया जा सकता है और तभी इसकी कीमत का भी खुलासा होगा।

डिजाइन और फीचर्स
आगामी टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट के डिजाइन में काफी नयापन देखने को मिलेगा। नए मॉडल में नए डिजाइन के हेडलैंप लगे हैं, जो मौजूदा मॉडल के मुकाबले पतले हैं। इसमें नई ग्रिल और नए अलॉय व्हील भी इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए पर्याप्त होंगे। इसके अलावा इसके अलावा इसके रियर लुक में काफी कुछ खास दिखने वाला है। नई नेक्सॉन फेसलिफ्ट को स्पोर्टी बनाने में कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टच बेस्ड एसी कंट्रोल्स, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360 कैमरा समेत काफी सारे और भी जरूरी फीचर्स देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसे 4 एयरबैग्स मिल सकते हैं।