Apple Event: iPhone 15 Series हुई लॉन्च, पहली बार मिला टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट
AppleEvent: AppleEvent: Apple ने अपने मेगा इवेंट में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी सीइओ Tim Cook ने लाइव इवेंट की शुरुआत करते हुए सबसे पहले Apple Watch Series 9 को लॉन्च किया, उसके बाद iPhone 15 और iPhone 15 Plus के साथ iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max भी लॉन्च किए हैं। आईफोन 15 सीरीज साथ डायनेमिक आईलैंड दिया गया है जिसे पहली बार आईफोन 14 सीरीज के साथ पेश किया गया था। डायनेमिक आईलैंड अब पहले की तुलना में बेहतर है। नई iPhone 15 Series के साथ सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। iPhone 15 Series के साथ 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, यानी तेज धूप में भी आप इसे आसानी से रीड कर पायेंगे।

कैमरे की बात करने तो iPhone 15 Series में 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही 2X टेलीफोटो लेंस मिलेगा। फोन में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्ल का मिलेगा और अन्य दो लेंस 12 मेगापिक्सल के होंगे। डिस्प्ले की बात करे तो iPhone 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले और iPhone 15 Plus के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें A16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर iPhone 15 और iPhone 15 Plus में दिया गया है। नए आईफोन के साथ वायरलेस टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी मदद से आप दूसरे आईफोन के साथ फाइल शेयर कर सकते हैं। इसमें अल्ट्रावाइड बैंड का सपोर्ट दिया गया है। आईफोन 15 सीरीज को टाईप-सी पोर्ट और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है। iPhone 15 की कीमत 799 डॉलर और iPhone 15 Plus की शुरुआती कीमत 899 डॉलर है।

iphone 15 pro की बात करें तो इसमें टाइटेनियम डिजाइन दिया गया है। iphone 15 pro अब तक का सबसे हल्का प्रो मॉडल होगा। iphone 15 pro के साथ 6.1 का डिस्प्ले मिलता है तो iphone 15 pro max में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। Apple के मुताबिक नए आईफोन के प्रो मॉडल में उसी टाइटेनियम ग्रेड का इस्तेमाल हुआ है जो नासा के मार्स रोवर में था।

खास बात ये है कि iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max के साथ A17 PRO बायोनिक चिपसेट दिया गया है जो कि दुनिया का पहला 3 नैनोमीटर वाला प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर का न्यूरल इंजन पहले के मुकाबले 20 गुना फास्ट है। iPhone 15 Pro के दोनों मॉडल के साथ आईकॉनिक साइलेंट बटन हटा दिया गया है। इसकी जगह नया एक्शन बटन दिया गया है।