Apple Watch series 9 हुई लॉन्च, अब मिलेगा सबसे फ़ास्ट प्रोसेसर

एपल के सबसे बड़े इवेंट वंडरलस्ट में कंपनी अपनी नई Apple Watch 9 series को लॉन्च कर दिया है। नई एपल वॉच में न सिर्फ आपको इस बार नया डिजाइन देखने को मिलेगा बल्कि इसमें नए फीचर्स भी दिए गये हैं। 
 
apple Watch 9

AppleEvent: एपल के सबसे बड़े इवेंट वंडरलस्ट में कंपनी अपनी नई Apple Watch 9 series को लॉन्च कर दिया है। नई एपल वॉच में न सिर्फ आपको इस बार नया डिजाइन देखने को मिलेगा बल्कि इसमें नए फीचर्स भी दिए गये हैं। एपल वॉच सीरीज 9 में गेस्चर कंट्रोल के साथ कंपनी का इनहाउस S9 चिपसेट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट कस्टम प्रोसेसर है। इसमें एक नया न्यूरल इंजन है और यह सिरी कमांड को ऑफलाइन प्रोसेस करता है। यानी इस बार Watch 9 series ज्यादा एडवांस्ड और स्टाइलिश हुई है। 

इस नई नई वॉच के साथ डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है, इसका मतलाब ये है कि कितनी भी तेज धूप क्यों न हो आप आसानी से इसे रीड कर पायेंगे। Apple Watch series 9  के साथ एपल सिरी का पहले के मुकाबले बेहतर सपोर्ट मिलेगा। Apple Watch series 9 के साथ डबल टैप फीचर दिया गया है। इसकी मदद से आप कॉल रिसीव कर सकते हैं, और ये काफी कूल फीचर है।

बैटरी लाइफ 

Apple के मुताबिक , नई एपल वॉच में एक दिन बैकअप वाली बैटरी को पैक किया गया है। इसमें 18 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा है। एपल वॉच सीरीज 9 में ऑफलाइन सीरी का भी सपोर्ट है। यह अंग्रेजी और Mandarin में आपकी आवाज का उपयोग करके सिरी का उपयोग करके हेल्थ डाटा की जांच करने में भी सहायता करेगा।
 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss