400km से ज्यादा की रेंज के साथ BYD की नई छोटी इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च, इन कारों के लिए बनेगी मुसीबत!
BYD Seagull EV: भारत में BYD अपनी नई छोटी इलेक्ट्रिक कार Seagull EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार के जरिये कंपनी भारत में अपने पोर्ट फोलियो को आगे बढ़ाएगी। फिलहाल कंपनी E6 MPVऔर ऐटो 3 SUV नाम की दो इलेक्ट्रिक वाहन बेचती है। BYD ने भारत में के लिए सीगल और सी लायन नाम से दो नाम ट्रेडमार्क कराए हैं, बताया जा रहा है कि सीगल कंपनी की एंट्री लेवल कार हो सकती है। इस समय देश में किफायती इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए BYD भी आने वाले समय में सीगल को 10 लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत में पेश कर सकती है। इसके साथ ही सील नाम से एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान भी आने वाले समय में भारत में पेश की जा सकती है।
जबरदस्त रेंज के साथ आयेगी नई इलेक्ट्रिक छोटी कार
BYD की आगामी इलेक्ट्रिक कार Seagull में 30 kWh और 38 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिल सकता है। इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 305 किलोमीटर से लेकर 405 किलोमीटर तक की हो सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलेगा। कार महज महज 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है। कंपनी ने हाल ही में ऑटो शंघाई 2023 में इंट्रोड्यूस किया है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम है, ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले में भारतीय बाजार में भी इसे किफायती दाम में पेश किया जा सकता है।

डिजाइन करेगा आकर्षित
BYD Seagull का डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। यह चार मीटर से कम लम्बी होगी। इसकी लंबाई 3780mm, चौड़ाई 1715mm और उंचाई 1540mm होगी, इसका व्हीलबेस 2500mm होगा। इसका डिजाइन थोड़ा फंकी अंदाज में आ सकता है। BYD सीगल में 12.8 इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 5 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील समेत कई अच्छे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। भारत में इसे 10 लाकह रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, इसका मुकाबला टाटा टियागो EV और MG कॉमेट EV से होगा।