ChatGPT में मिलेगा नया अपडेट, बातचीत करना होगा और भी आसान, जानें डिटेल्स

नए अपडेट के बाद चैटबॉट यूजर्स को सर्च हिस्ट्री के अनुसार उन्हें प्रश्न सुझा सकेंगे. वहीं यूजर्स की भाषा और सर्च के आधार पर चैटबॉट उन्हें उत्तर प्रदान करेगा
 
ChatGPT
Image Credit- Openai

ChatGPT: माइक्रोसॉफ्ट के ओपनएआई के एआई टूल चैटजीपीटी (ChatGPT) को बहुत ही जल्द एक नया अपडेट मिलने वाला है. ओपनएआई के चैटजीपीटी को अगले सप्ताह एक नया अपडेट मिलने वाला है. नए अपडेट में कई सारे फीचर्स प्रदान कराए जाएंगे. इसमें प्रॉम्प्ट, सजेशन रिप्लाई और फॉलोअप प्रश्न शामिल होंगे. इतना ही नहीं ओपनएआई अगले हफ्ते नए अपडेट को जारी करने वाली है. जानकारी के मुताबिक इसमें प्रॉम्प्ट, सजेशन रिप्लाई और फॉलोअप प्रश्न शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही इसमें एक डिफाल्ड जीपीटी 4 सेटिंग भी देखने को मिल जाएगी. जिसकी मदद से पेड यूजर्स को बिना टॉगल के ही नए अपडेट्स मिल सकेंगे. इस अपडेट के जरिए जब यूजर्स नई चैट शुरू करते हैं तो ओपनएआई कोड इंटरप्रेटर प्लगइन का प्रयोग करते समय सभी यूजर्स को एक समय में मल्टीपल फाइल अपलोड करने की सुविधा प्रदान करेगा. 

ChatGPT New Updates

आपको बता दें कि नए अपडेट के बाद चैटबॉट यूजर्स को सर्च हिस्ट्री के अनुसार उन्हें प्रश्न सुझा सकेंगे. वहीं यूजर्स की भाषा और सर्च के आधार पर चैटबॉट उन्हें उत्तर प्रदान करेगा. यानी अगर यूजर जवाब हिंदी में चाहता है चैटबॉ ज्यादातर जवाब हिंदी में प्रदान करेगा. वहीं टेक्स्ट-आधारित इंटरफेस बातचीत में काफी पावरफुल है. लेकिन कई सारे यूजर्स को खाली टेक्सटबॉक्स को देखना अच्छा नहीं लगता है इसीलिए कंपनी जल्द ही इसमें सजेशन रिप्लाई वाला सेक्शन जोड़ सकती है. कंपनी के अनुसार इसमें कस्टम निर्देश फिलहाल यूजर्स के लिए बीटा वर्जन में ही उपलब्ध हैं. लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए लागू करने की योजना बना रही है. इसके अलावा कंपनी के अनुसार यूजर्स नई बातचीत के लिए किसी भी समय कस्टम निर्देशों को एडिट या हटा भी सकेंगे. इसके साथ ही एक्सपर्ट्स कि मानें तो ये अपडेट्स इस महीने के अंत तक दिए जा सकते हैं.

 

यह भी पढ़ेंDehumidifier 6000 की कीमत के इस यंत्र को इस्तेमाल कर गर्मी को भूल जाएंगे आप, आने लगेंगे शिमला का मजा

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss