इस सस्ती SUV की बुकिंग्स 15 सितम्बर से होगी शुरू,बन सकता है सबसे सस्ता 7 सीटर मॉडल 

नई Citroen C3 एयरक्रॉस में 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन मिलेंगे।  इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 110bhp और 190Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। 
 
Citroen C3 Aircross

Citroen C3 Aircross Booking: इस समय भारत में नई Citroen C3 Aircross के लॉन्च होने का इन्तजार किया जा रहा है। लेकिन अभी तक इसकी कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमतों का ऐलान अक्टूबर में किया जा सकता है। नई Citroen C3 Aircross की कीमत किफायती हो सकती है, ऐसे में यह भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आ सकती है।  इस गाड़ी  के साथ फ्रांसीसी कंपनी का भारत के लिए यह चौथा मॉडल है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी से रहने वाला है।

Citroen C3 Aircross का इंजन

इंजन की बात करें तो नई Citroen C3 एयरक्रॉस में 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन मिलेंगे।  इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 110bhp और 190Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। माइलेज की बात करें यह 18.5kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10 लाख रुपये होने की उम्मीद है।

डिजाइन और फीचर्स

लुक्स के मामले में यह मॉडल आपको पसंद आयेगा। इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।
इसके अलावा इसमें कनेक्टेड कार टेक, की-लेस एंट्री, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, मैनुअल एसी यूनिट और ड्राइवर की सीट के लिए मैनुअल हाइट एडजस्टमेंट मिल जाता है. इसके अलावा भी कई फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), रिवर्स कैमरा और सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम तथा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) दिया जाता है।

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss