Family Cars: परिवार के साथ लंबे सफर के लिए बेहतरीन हैं ये शानदार गाड़ियां, स्टाइलिश लुक के साथ मिलता है शानदार माईलेज
Family Cars: देश में बड़ी गाड़ियों का काफी क्रेज देखने को मिलता है. इसके साथ ही लोग ज्यादातर अब अपनी गाड़ी से ही परिवार के साथ लंबे सफर का मजा लेने निकल जाते हैं. इसका मुख्य कारण देश में बढ़ते हुए बेहत हाईवे और एक्सप्रेस-वे हैं. अब लोगों को ट्रेन में टिकट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है. लोग अपनी गाड़ी से ही कहीं का भी ट्रिप प्लान करके वैकेशन मना लेते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ शानदार फैमली कार्स (Family Cars) के बारे में जिनमें आपको शानदार माईलेज और दमदार इंजन भी देखने को मिल जाता है. इतना ही नहीं इन गाड़ियों की कीमत भी काफी कम रखी गई है.
Family Cars Maruti Suzuki Invicto
मारुति सुजुकी इनविक्टो कंपनी की सबसे बेहतरीन 7 सीटर कार मानी जा रही है. इस कार को कंपनी ने हालही में लॉन्च किया है. इस कार में 7 सीट के साथ 8 सीटों का भी ऑप्शन मिलता है. ये कार पेट्रोल और हाईब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च की गई है. कंपनी ने अपनी इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 24.82 लाख रुपए रखी है. वहीं ये कार आपको करीब 15 से 18 किमी का माईलेज देने में सक्षम है.
Toyota Innova Hycross
टोयोटा की दमदार कार इनोवा हाईक्रॉस भी एक बेहतरीन फैमरी कार मानी जाती है. इस कार में भी सात और आठ सीटों का ऑप्शन दिया गया है. इस कार के कंपनी ने कुल 10 वैरिएंट्स को भारतीय बाजार में उतारा है. इन वैरिएंट्स में जी-फ्लीट, जीएक्स, वीएक्स और वीएक्स ऑप्शनल शामिल हैं. 8 सीटर वाले वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत कंपनी ने करीब 18.82 लाख रुपए रखी है. वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 27.32 लाख रुपए तक जाती है. ये कार आपको लगभग 20 किमी का माईलेज भी प्रदान करती है.
Maruti Suzuki Ertiga
मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कार एर्टीगा मानी जाती है. इस कार में कंपनी ने एसएचवीएस माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम प्रदान कराया है. इसमें 1.5-लीटर K15C डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है. इतना ही नहीं इस कार में आपको सीएनजी का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. कंपनी ने इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 8.64 लाख रुपए रखी है. वहीं ये कार करीब 22 से 25 किमी तक का माईलेज देने में सक्षम है.
Kia Carens
किआ इंडिया की सबसे चर्चित एमपीवी किआ कैरंस मानी जाती है. ये कार मारुति सुजुकी अर्टिगा को भी सीधी टक्कर देने में सक्षम है. इस कार में शानदार फीचर्स के साथ ही 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस, पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर भी प्रदान कराए गए हैं. इसके अलावा इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन देखने को मिलता है. वहीं ये कार 18 से 22 किमी का माईलेज प्रदान करती है. कंपनी ने इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 10.45 लाख रुपए रखी है.
यह भी पढ़ें: 8 Seater Cars क्यों ले 7 सीटर कार जब सस्ते में मिल रहीं 8 सीटर गाड़ियां, जानें डिटेल्स