-->

Hero Karizma XMR: आज फिर आ रही है ये आइकॉनिक बाइक, इस बार होगा बड़ा धमाल!

हीरो मोटोकॉर्प की नई Karizma XMR का नया टीजर पहले ही जारी कर दिया है, और आज यानी इसे 29 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा, आपको बता दें कि यह एक Fully फेयर्ड बाइक होने वाली है।
 
hero motocorp

Hero Karizma XMR: जिस बाइक का लम्बे समय से इन्तजार किया रहा था वो आज दिल्ली में इवेंट के दौरान लॉन्च होने जा रही है। इसे 12 बजे के आस-पास लॉन्च किया जाएगा और कीमत क भी खुलासा होगा। एक समय था जब देश में इस बाइक के चाहने वालों की लंबी कतार थी...उस समय हीरो करिज्मा की दीवानगी सर चढ़ कर बोल रही थी, लेकिन समय के साथ इसे अपडेट न कर पाना कंपनी के लिए नुकसानदायक साबित हुआ और अब यह फिर से नए अवतार में दस्तक दे रही है। लेकिन इसका नाम वही पुराना है ताकि इसे पहचान मिले। नई Karizma xmr में न सिर्फ नया डिजाइन होगा बल्कि इसमें नया इंजन भी मिलेगा।

आज हो रही है लॉन्च

हीरो मोटोकॉर्प की नई Karizma XMR का नया टीजर पहले ही जारी कर दिया है, और आज यानी इसे 29 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा, आपको बता दें कि यह एक फूली फेयर्ड बाइक होने वाली है। यानी इसका डिजाइन आपको इम्प्रेस कर सकता है। सोर्स के मुताबिक Karizma का नया मॉडल Hero Karizma XMR 210 हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियली बाइक का नाम नहीं बताया है।

इंजन और पावर

Karizma XMR 210 में नया 210cc लिक्विड-कूल इंजन मिल सकता है और यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस हो सकता है। इसके अलावा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, LED हेडलाइट्स और टेल लाइट्स, डुअल चैनल ABS जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसे उठे हुए हैंडलबार के साथ इसे राइडर के लिए काफी आरामदायक बनाया जाएगा। इसके अलावा फुटपैग की पोजिशन भी बढ़िया रहेगी। 

लीक्स की मानें तो नई करिज्मा का डिजाइन मस्कुलर और अग्रेसिव हो सकता है। इस बाइक को नए फ्रेम पर तैयार किया जाएगा। इस नए मॉडल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट आदि दिया जाएगा। इस बाइक का डिजाईन काफी आकर्षक होगा, इसमें शार्प लाइन व एंगल दिए जायेंगे। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 2 लाख रुपये से कम हो सकती है।
 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss