Honda Elevate भारत में 4 सितंबर को होगी लॉन्च! शुरू हो चुकी है बुकिंग्स 

जुलाई में होंडा ने नई एलिवेट की बुकिंग शुरू कर दी थी, और इसे बेहतर रेस्पोंस मिल रहा है। अब खबर ये आ रही है कि 4 सितंबर को इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा
 
Honda Elevate

Honda Elevate: भारत में होंडा की नई एसयूवी Elevate का इंताजर काफी समय से किया जा रहा है। यह एक मिडसाइज एसयूवी है। आपको बता दें कि जुलाई में होंडा ने नई एलिवेट की बुकिंग शुरू कर दी थी, और इसे बेहतर रेस्पोंस मिल रहा है। अब खबर ये आ रही है कि 4 सितंबर को इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा, इसकी कीमत का भी खुलासा इसी दिन किये जाने की उम्मीद है। इस नए मॉडल से कंपनी को काफी उम्मीद हैं। डिजाइन की बात करें तो नई Elevate का डिजाइन काफी बोल्ड और स्टाइलिश है। इस गाड़ी का मुकाबला क्रेटा, सेल्टॉस और ग्रैंड विटारा जैसे होगा। कंपनी ने इस मौके पर यह भी घोषणा की है कि वह होंडा एलिवेट समेत भारतीय बाजार में 2023 तक 5 नए मॉडल लेकर आने की तैयारी मैं है। आइये जानते हैं नई Honda Elevate के डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन तक के बारे में.

दमदार है इंजन 

और बात नई होंडा एलिवेट के इंजन की तो इसमें 1.5 लीटर डीओएचसी i-VTEC इंजन लगा है, जो कि 119hp की मैक्सिमम पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एलिवेट में 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं।इस इंजन को कंपनी अमेज में भी इस्तेमाल करती है। 


डिजाइन और इंटीरियर

इसमें सेंटर में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।  इसका डिजाइन  बोल्ड है और यह दिखने में काफी इम्प्रेस करता है। इसमें बड़ी रेक्टैंगुलर ग्रिल, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और क्लीन लाइन्स के साथ एक अपराइट फ्रंट फेसिया है। इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलैम्प्स ऊपर और एल-आकार की एलईडी टेल लाइट्स हैं और यह डुअल-टोन अलॉय व्हील्स पर चलती है। इसके अलावा इसमें डुअल-टोन इंटीरियर के साथ आता है। 


इसमें मिलेगी भरपूर जगह

होंडा एलिवेट में 458 लीटर का Boot स्पेस दिया है। Boot स्पेस के मामले में ये गाड़ी काफी बेहतरीन है। इसकी लंबाई 4,312mm, चौड़ाई 1,790mm, ऊंचाई 1,650mm है और इसका व्हीलबेस 2,650m mका है। इसमें 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। भारत में 10 लाख से आस-पास लॉन्च किया ज सकता है। 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss