4 सितंबर को नई Honda elevate होगी भारत में लॉन्च, कीमत पर लगेगा बड़ा दाव

होंडा कार्स इंडिया इस समय अपनी नई SUV पर एक बड़ा दाव लगाने रही है। कंपनी भारत में अपनी नई एलिवेट एसयूवी को 4 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी होंडा के लिए काफी अहम् मॉडल है क्योंकि इसी पर कंपनी का भविष्य भी टिका है। था।
 
Honda elevate

Honda elevate Launch: होंडा कार्स इंडिया इस समय अपनी नई SUV पर एक बड़ा दाव लगाने रही है। कंपनी भारत में अपनी नई एलिवेट एसयूवी को 4 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी होंडा के लिए काफी अहम् मॉडल है क्योंकि इसी पर कंपनी का भविष्य भी टिका है। होंडा एलिवेट की बुकिंग 3 जुलाई से शुरू की गई थी, वहीं इसकी डिलीवरी लॉन्च के कुछ दिनों बाद शुरू की जा सकती है। बाजार में इस सेगमेंट में मुकाबला काफी तगड़ा है, ऐसे में होंडा हो इसकी कीमत पर दाव लगाना होगा, बाकी इस SUV में ऐसा कोई खास X-फैक्टर नही है जिसके दम पर इस पर पैसा लगाया जाए। फिर भी अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये आपको बता हैं इसके फीचर्स और माइलेज के बारे में..

डिजाइन और फीचर्स

नई होंडा एलिवेट का डिजाइन ठीक ठाक है यह बहुत ज्यादा स्टाइलिश नज़र नहीं आती। इसे चार वैरिएंट - एसवी, वी, वीएक्स तथा जेडएक्स में उपलब्ध कराया जाएगा। होंडा एलिवेट का उत्पादन भी शुरू किया जा चुका है, ऐसे में लॉन्च के समय यह देश भर के डीलरशिप में नजर आ सकती है। कंपनी इस एसयूवी का उत्पादन तापुकारा, राजस्थान स्थित प्लांट में कर रही है। खास बात यह है कि होंडा ने एलिवेट एसयूवी का 90% से अधिक लोकलाइजेशन किया है

होंडा एलिवेट एसयूवी के केबिन को ब्लैक व ब्राउन लेदर के डुअल टोन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसमें 7-इंच का TFT डिस्प्ले,  10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल तथा पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन आदि दिया गया है। कंपनी ने इसे  5th जनरेशन होंडा सिटी के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है।

इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 6-स्पीड मैन्युअल व सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आती है। यह पेट्रोल इंजन 121 एचपी की पॉवर व 145 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है। होंडा एलिवेट मैन्युअल वैरिएंट 15.31 किमी/लीटर का माइलेज प्रदान करता है। इसके मुकाबले, होंडा एलिवेट एसयूवी का सीवीटी वैरिएंट थोड़ा अधिक 16.92 किमी/लीटर का माइलेज प्रदान करता है।

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss