Honda SP160 Vs TVS Apache RTR 160 Vs Bajaj Pulsar 150: जानिये कौन सी बाइक है दमदार
Honda SP160 Vs Apache RTR 160 Vs Pulsar 150: अभी कुछ समय पहले होंडा की नई SP 160 लॉन्च हुई है, बाइक की कीमत 1.18 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बाइक का सीधा मुकाबला Apache RTR 160 और Pulsar 150 जैसी बाइक्स से है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इन तीनों बाइक्स में से कौन सी बाइक ज्यादा पावरफुल और बेहतर है। यहां हम इन तीनों बाइक्स के इंजन, साइज़, कीमत और फीचर्स के आधार पर आपको जानकारी दे रहे हैं।
फीचर्स
इन सभी बाइक्स में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क हैं। इसके SP160 में रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्बर है। वहीं, पल्सर और अपाचे में डुअल गैस-चार्ज्ड शॉकर हैं। इन बाइक्स में सिंगल-चैनल एबीएस और फ्रंट डिस्क ब्रेक है। रियर में डिस्क/ड्रम यूनिट का ऑप्शन है। पल्सर 150 में सेमी-डिजिटल क्लस्टर है जबकि SP160 और Apache RTR 160 में फुल डिजिटल कंसोल दिया गया है।
इंजन और पावर
Honda SP160 में 162.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है, जोकि 13.2 bhp और 14.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है।
TVS Apache RTR में 159.7cc का इंजन दिया है जोकि 15.8 bhp और 13.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
Bajaj Pulsar 150 में 149.5cc का इंजन दिया है जोकि यह 13.8bhp और 13.2Nm जनरेट करता है। इसमें भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है।
डाइमेंशन
Honda SP160 की लंबाई- 2061mm, चौड़ाई- 786mm, ऊंचाई- 1113mm, व्हीलबेस- 1347mm और सीट हाइट- 796mm है।
TVS Apache RTR 160 की लंबाई- 2085mm, चौड़ाई- 730mm, ऊंचाई- 1105mm, व्हीलबेस- 1300mm और सीट हाइट- 790mm है।
Bajaj Pulsar 150 की लंबाई- 2055mm, चौड़ाई- 765mm, ऊंचाई- 1060mm, व्हीलबेस- 1320mm और सीट हाइट- 785mm है।
कीमत और नतीजा
बात कीमत की करें तो नई होंडा SP160 की एक्स-शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये से लेकर 1.22 लाख रुपये तक है जबकि टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V की कीमत 1.20 लाख रुपये से 1.26 लाख रुपये और बजाज पल्सर 150 की कीमत 1.18 लाख रुपये से 1.21 लाख रुपये तक है। अगर आप एक पावरफुल बाइक की तलाश में हैं तो आप TVS Apache RTR के बारे में विचार कर सकते हैं।