Honor स्मार्टफोन की फिर होगी वापसी, लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, 2 साल तक यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे 

कंपनी के मुताबिक Honor 90 पहले से इंस्टॉल किए गए Google एप्लिकेशन मिलेंगे। यह क्लीन यूआई के साथ आएगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स के दावे के साथ आएगा। 

 
Honor 90

Honor 90 Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर अब भारत में फिर से वापसी कर रही है, अब कंपनी नए Honor 90 के साथ एक बार फिर दस्तक देने जा रही है। हो Honor tech के नाम से कंपनी फिर से अपनी पोजीशन को मजबूती देने की कोशिश करेगी। इस नए फोन के फोटो पहले से लीक हो गये हैं। लेकिन  फ़ोन का डिजाइन इम्प्रेस नहीं कर पाता है, हालाकि यह दिखने में प्रीमियम जरूर है पर आकर्षित नहीं करता। डिजाइन के मामले में तो फोन में बिलकुल भी दम नहीं है। इस फोन को किस दिन लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। इस फोन को चीन में Honor 90 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Honor tech के CEO  माधव शेठ ने बताया कि Honor 90 का भारतीय वर्जन पावरफुल फीचर्स से लैस होगा, साथ ही यह फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। क्लीन इंटरफेस के साथ यह आएगा और इसमें कोई ब्लॉटवेयर नहीं दिया जाएगा। 


Honor 90 के फीचर्स:

रिपोर्ट्स के मुताबिक नए Honor 90 में 6.7 इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलेगी जोकि 120Hz का रिफ्रेश रेट से लैस  होगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप 

फोटो और वीडियो के लिए इस नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जोकि 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी।

संभावित कीमत 

कंपनी के मुताबिक Honor 90 पहले से इंस्टॉल किए गए Google एप्लिकेशन मिलेंगे। यह क्लीन यूआई के साथ आएगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स के दावे के साथ आएगा। इस फोन की कीमत 35,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss