Hyundai Venue और Venue N Line  में हुए बड़े बदलाव! अब ऐसे मिलेगी ज्यादा सेफ्टी

Hyundai Motor India ने कॉम्पैक्ट एसयूंवी Venue और Venue N Line को अपडेट करते हुए इनमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) तकनीक के साथ पेश किया है
 
hyundai

अपने ग्राहकों के लिए Hyundai Motor India ने कॉम्पैक्ट एसयूंवी Venue और Venue N Line को अपडेट करते हुए इनमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) तकनीक के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक नया पावरट्रेन ऑप्शन भी शामिल किया है,  यह 6 स्पीड स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.0-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन के साथ है। नए इंजन यूनिट वेन्यू के लिए S(O) और SX(O) ट्रिम्स पर और वेन्यू N लाइन के लिए N6 और N8 ट्रिम्स में मिलेगी  पेश। आइए। आइये जानते अहिं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में।

Venue और Venue N Line की कीमत और फीचर्स 

नए एडवांस्ड मॉडल्स की कीमत 10.32 लाख से शुरू होती है। अब इनमें ADAS टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसमें जैसे फॉरवर्ड कोलीजन वार्निंग, फॉरवर्ड कोलीजन-अवोइडेंस असिस्ट - कार, फॉरवर्ड कोलीजन-अवोइडेंस असिस्ट - पैदल यात्री, फॉरवर्ड कोलीजन-अवोइडेंस असिस्ट- साइकिल, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग और हाई बीम असिस्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इंजन और पावर

नए मॉडल में Kappa 1.0 Turbo GDi Petrol इंजन लगा है जोकि 120 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क देता है, यह इंजन 6MT औए 7DCT गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन कंपनी की दूसरी गाड़ियों को भी पावर देता है। भारत के हर मौसम में यह इंजन बेहतर ढंग परफॉरमेंस देता है। 


जल्दी आएगी नई Hyundai i20

हुंडई  मोटर इंडिया अब जल्दी ही अपनी नई i20 को लॉन्च करने जा रही है, कम्पनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है । नया मॉडल मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक स्पोर्टी और शार्प दिखता है। साथ ही इसमें ADAS सूट, एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल समेत कई नए फीचर्स मिलने की संभावना है।
 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss