Jawa 42 Bobber: नए अवतार में लॉन्च होगी जावा की ये शानदार बाइक, कंपनी ने शेयर किया टीजर

जावा की पॉपुलर बाइक Jawa 42 Bobber का अपडेटेड वर्जन जल्द ही दस्तक देने वाला है। हालांकि बाइक के नए अवतार को लॉन्च करने से पहले कंपनी ने इसका ऑफिशियल टीजर रिलीज किया है।
 
 
Jawa

भारतीय बाजार में जावा की पॉपुलर बाइक Jawa 42 Bobber का अपडेटेड वर्जन जल्द ही दस्तक देने वाला है। हालांकि बाइक के नए अवतार को लॉन्च करने से पहले कंपनी ने इसका ऑफिशियल टीजर रिलीज किया है। टीजर में Jawa 42 Bobber के रियर व्हील को दिखाया गया है। बेशक कंपनी ने अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा नहीं किया हो लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पॉपुलर बाइक का नया वर्जन बहुत जल्द लॉन्च हो जाएगा।

सिंगल सीट के साथ लॉन्च होगा नया वर्जन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि कंपनी बाइक के नए वर्जन को सिंगल सीट के साथ लॉन्च करेगी। वहीं जारी हुए टीजर में साइड पैनल्स पर 'Bobber 42' लिखा है। नए वर्जन में मल्टी स्पोक अलॉय व्हील के साथ डुअल एग्जॉस्ट और सर्कुलर हेडलैंप की सुविधा भी दी गई है। हालांकि इसके अलावा बाइक में किसी और फीचर की गुंजाइश नहीं की जा रही है। 

20Bhp की पावर करेगा जेनरेट

मौजूदा बाइक Jawa 42 Bobber के मॉडल में कंपनी ने 334 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर इंजन यूज किया है, जो 30.22 BHP की पावर और 32.64Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं इंजन पावर आउटपुट के मामले में ये रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक और बुलेट के 350 सीसी इंजन से भी ज्यादा पावरफुल है, जो तकरीबन 20Bhp की पावर जेनरेट करते हैं। 

कीमत में हो सकता है इजाफा

आपको बता दें कि कंपनी ने Jawa 42 Bobber के मौजूदा मॉडल सिर्फ एक वेरिएंट में पेश किया है, जोकि तीन रंगों मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन व्हाइट और जैस्पर रेड डुअल टोन में उपलब्ध है। जहां मिस्टिक कॉपर वेरिएंट की कीमत 2,12,500 है तो वहीं मूनस्टोन व्हाइट की 2,13,500 और  जैस्पर रेड 2,15,187 (एक्स शो रूम) है। हालांकि अपडेटेड वर्जन में इसकी कीमत में कुछ इजाफा होने की उम्मीद है।
 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss