Punch और Creta की जगह लोगों ने जमकर खरीदी ये SUV, एक महीने में बिकी इतनी यूनिट्स
Best Selling SUV: अगस्त महीने में कार कंपनियों ने अपनी-अपनी बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। यहां पर हम आपको पिछले महीने(अगस्त,2023)सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह रिपोर्ट उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जोकि एक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं। यहां आपको टॉप 3 सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यहां हम आपको बता दें कि मारुति सुजुकी ने बिक्री में मामले में हुंडई और टाटा को भी पीछे छोड़ दिया है।
तीन सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV
- Maruti Suzuki Brezza: 14,572 यूनिट्स बिकी
- Tata Punch: 14,523 यूनिट्स बिकी
- Hyundai Creta: 13,832 यूनिट्स बिकी
Maruti Suzuki ने अगस्त महीने में Brezza की कुल 14,572 यूनिट्स बेच कर नंबर वन पोजीशन पर हासिल की,जबकि 14,523 यूनिट्स की बिक्री करके Tata Punch दूसरे नंबर पर रही है। इसके अलावा Hyundai Creta की 13,832 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
इंजन और पावर
नई ब्रेजा में नए 1.5L K Series पेट्रोल इंजन लगा है। जोकि 75.8kW की Power और 136.8 Nm का Torque देता है, यह इंजन 20.15kmpl की माइलेज देता है। ब्रेजा में आपको 6 स्पीड एडवांस्ड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा । यानी यह इंजन माइलेज और पावर के हिसाब काफी दमदार साबित होने वाला है।
डायमेंशन
नई ब्रेजा की लंबाई 3995mm, ऊंचाई 1685mm और चौड़ाई 1790mm है, इसके अलावा इसका व्हीलबेस 2500 mm है। इतना ही नहीं इसमें Boot Space 328 लीटर का आपको मिल जाता है। यानी लम्बे टूर पर आप इसे लेकर जायेंगे तो आपको कम स्पेस की शिकायत नहीं होगी।