Maruti Jimny Electric को लेकर हो गया सबसे बड़ा खुलासा! जानिये कब दे रही है दस्तक
Maruti Jimny Electric:आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही होने वाला है। सरकार से लेकर वाहन निर्माता कंपनियों ने इसकी शुरुआत कर दी है। अब खबर आ रही है कि मारुति सुजुकी अपनी हाल ही में लॉन्च हुई Jimny का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस मॉडल पर अब तेजी से काम कर रही है। इस नए मॉडल में आपको कई नए फीचर्स के अलावा ड्राइविंग मोड्स मिल सकते हैं। मारुति सुजुकी ने अपनी नेक्स्ट इलेक्ट्रिक वाहनों के प्लान को भी शेयर किया है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित वार्षिक एकीकृत रिपोर्ट का अनावरण किया है। रिपोर्ट, जिसका उचित नाम 'मारुति सुजुकी 3.0' है। कंपनी वित्त वर्ष 2024 से अपनी 5 नई इलेक्ट्रिक कारें पेश करेगी जिसमें एक मॉडल eVX कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगा। बताया जा रहा है कि Jimny इलेक्ट्रिक को 3 डोर में लाने की संभावना है।
संभावित कीमत
आपको बता दें कि सुज़ुकी ने यूरोपीय बाजार के लिए अपनी Jimny EV का एक टीजर दिखाया गया है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि Jimny के 3 डोर एडिशन को सबसे पेश किया जा सकता है। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ऑफ रोडर एसयूवी Jimny का फुल इलेक्ट्रिक वर्जन अभी विकसित कर रही है। जिमी इलेक्ट्रिक को 2026 तक बाजार में लेकर आया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए मॉडल को करीब 18 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया जा सकता है।
जमकर हो रही है Jimny की बिक्री
मारुति सुजुकी जिन्मी की भारत में जमकर बिक्री हो रही है। लगातार इसे बुकिंग्स मिल रही हैं। इसमें 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है जोकि 104.8Ps की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह आइडल स्टार्ट/स्टॉप बटन फीचर से लैस है। इसमें यह एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। एक लीटर में यह 16.94kmpl तक की माइलेज ऑफर करती है। जिम्नी की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm, ऊंचाई 1720mm और व्हीलबेस 2590mm है, वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है। इसकी कीमत 12.74 लाख से शुरू होती है।