5.24 लाख की कीमत वाली Maruti की इस 7 सीटर कार की हुई ताबड़तोड़ बिक्री, 27km की देती है माइलेज 

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी जुलाई-2023 महीने की बिक्री के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछले महीने भी मारुति की इस सबसे सस्ती 7 सीटर कार ‘Eeco’ की जमकर बिक्री हुई है। यह एक मल्टीपर्पस कार है। इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन  मिलता है। 
 
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के पास वैसे तो अब काफी मॉडल्स आ चुके हैं। कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों का निर्माण किया है। हर महीने टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में आज भी मारुति सुजुकी की कारें ही सबसे ज्यादा होती है। बात अगर पिछले महीने यानी जुलाई की करें तो मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी जुलाई-2023 महीने की बिक्री के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मजे की बात तो ये है कि पिछले महीने भी मारुति की इस सबसे सस्ती 7 सीटर कार ‘Eeco’ की जमकर बिक्री हुई है। यह एक मल्टीपर्पस कार है। इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन  मिलता है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है।

लोगों ने जमकर खरीदी Eeco

पिछले महीने मारुति सुजुकी ईको की बिक्री काफी अच्छी साबित हुई है। पिछले महीने इसकी 12,037 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल यह आंकड़ा 13,048 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस बार भी ईको ने टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में अपनी जगह बनाई है।  खास बात यह है कि हर महीने Eeco टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में रहती है। यानी इस सस्ती 7 सीटर को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बरकरार है।

दमदार इंजन, जबरदस्त माइलेज 

Maruti Eeco में अब नया 1.2L एडवांस्ड K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। जोकि 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Eeco Petrol आपको 20.20 km/l की माइलेज देगी जबकि Eeco CNG आपको 27.05 km/kg की माइलेज देगी। कीमत की बात करें तो Eeco की एक्स-शो रूम कीमत 5.24 लाख रुपये से शुरू होती है। इस गाड़ी की बिक्री लगातार बढ़ रही है। सेफ्टी के लिए इस कार में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्लाइडिंग डोर्स, इम्मोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss