बुरी तरह गिर गई मारुति की इस फैमिली कार की बिक्री, कंपनी की उड़ी नींद 

मारुति सुजुकी की सियाज़ की बिक्री लगातार इसलिए गिर रही है क्योंकि अब ज़माना एसयूवी का है। भारत में एंट्री लेवल, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एसयूवी की तेजी से बिक्री बढ़ रही है।
 
Maruti Ciaz


Maruti Ciaz: भारत में मारुति सुजुकी हर महीने सबसे ज्यादा कारें बेचती है। लेकिन कंपनी की कुछ कारें ऐसी भी हैं जिनकी बिक्री लगातार कम होती जा रही है। कंपनी की सेडान कार Ciaz की बिक्री लगातार गिर रही है,और यह गिरावट इतनी कम हो रही है कि मारुति सुजुकी की नाक में दम हो रखा है। कंपनी कार को बेचने में जी जान से कोशिश में लगी है। हालात ये हैं कि इस समय सियाज मारुति की सबसे कम बिकने वाली कार रह गई है। 

क्यों गिर रही है Ciaz की बिक्री 

मारुति सुजुकी की सियाज़ की बिक्री लगातार इसलिए गिर रही है क्योंकि अब ज़माना एसयूवी का है। भारत में एंट्री लेवल, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एसयूवी की तेजी से बिक्री बढ़ रही है। अब जिस कीमत में सेडान कारें आती है। उस कीमत में आपको कॉम्पैक्ट एसयूवी आने लगी हैं। एसयूवी ड्राइव का मज़ा अलग ही है। 

सियाज के फीचर्स 

Maruti Suzuki Ciaz में तीन डुअल-टोन कलर ऑप्शन ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मैटेलिक ओपुलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मैटेलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन मिलता है। बात इसके सेफ्टी फीचर्स की करें तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम(ESP) और हिल होल्ड असिस्ट स्टैंडर्ड, डुअल एयरबैग स्टैंडर्ड, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलता है।

इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो मारुति सुजुकी सियाज़ में 1.5-लीटर चार-सिलेंडर इंजन है जो 104.6 PS की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो Ciaz डुअल-टोन वेरिएंट 20.65 kmpl (MT) और 20.04 kmpl (AT) की माइलेज देती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,490 मिमी, चौड़ाई 1,730 मिमी और ऊंचाई 1,480 मिमी है। 2023 Ciaz का व्हीलबेस 2,650mm है। 

क्यों खरीदें सियाज 

अगर आप कार से लम्बी दूरी तय करते हैं और चाहते हैं की आपका सफ़र आराम दायक हो तो आप सियाज कार चुन सकते हैं, यह एक सेडान कार है और सेडान कारें सिर्फ आरामदायक राइड के लिए जानी जाती हैं।  


 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss