Motorola Edge 40 Neo: अब होगी एचडी क्वालिटी में वीडियो कॉलिंग, जल्द लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन

Motorola कुछ ही दिनों में अपना एक नया स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Neo को मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है.
 
Motorola Edge 40 Neo
Image: Motorola

Motorola Edge 40 Neo: Motorola कुछ ही दिनों में अपना एक नया स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Neo को मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है. इसके साथ ही इस फोन में कई सारी खूबियां भी देखने को मिल जाएंगी. इतना ही नहीं इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसकी मदद से आप एचडी क्वालिटी में वीडियो कॉल का मजा उठा सकेंगे. इसके अलावा इसमें कंपनी P-OLED स्क्रीन भी प्रदान कराएगी. साथ ही इसमें दमदार बैटरी भी मिलने की संभावना है. जानकारी के अनुसार इस फोन को 14 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है.

Motorola Edge 40 Neo स्पेसिफिकेशन्स

आपको बता दें कि इस फोन को कंपनी Sea Blue के साथ तीन अलग-अलग रंगों में मार्केट में उतारेगी. इतना ही नहीं इसमें कंपनी 6.55 इंच का P-OLED स्क्रीन कर्व्ड एजेज डिस्प्ले उपलब्ध कराएगी. ये डिस्प्ले 144 Hz का रिफ्रेश रेट देने में सक्षम है. वहीं इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर कैमरा भी प्रदान कराया जाएगा. वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद रहेगा.

Motorola Edge 40 Neo Storage

मोटोरोला का ये आगामी स्मार्टफोन Dimensity 1050 चिपसेट प्रोसेसर पर काम करने में सक्षम होगा. वहीं इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज भी प्रदान कराई जाएगी. बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 5,000 mAh की दमदार बैटरी देखने को मिलेगी जो 68 W के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी.

Motorola Edge 40 Neo प्राइस

मोटोरोला ने अपने इस नए स्मार्टफोन की कीमतों के बारे में अभी तक कोई आधिकारीक घोषणा नहीं करी है. लेकिन रिपोर्ट्स का मानना है कि कंपनी इसे करीब 18 से 25 हजार रुपए तक की शुरूआती कीमत में मार्केट में उतार सकती है. ऐसे में नया फोन खरीदने वालों के लिए मोटोरोला का आने वाला ये नया फोन एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा.

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss