Royal Enfield Himalayan 450 जल्द होगी सकती है लॉन्च,अब मिलेंगे ये फीचर्स 

रॉयल एनफील्ड अपनी नई मोटरसाईकिल हिमालयन (Himalayan 450) को अब जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बार इस नए मॉडल में कई बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है।
 
Royal Enfield Himalayan 450

Himalayan 450: भारत में रॉयल एनफील्ड अपनी नही मोटरसाईकिल हिमालयन (Himalayan 450) को अब जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बार इस नए मॉडल में कई बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है। इस बाइक में अब आपको नया इंजन मिल सकता है साथ ही साथ इंजन को भी अपडेट किया जाएगा। इस ख़ास ऑफ-रोडिंग के लिए बनाया गया है। स्मूथ राइड के लिए इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इससे पहले कंपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 लॉन्च करने की योजना बना रही है। हिमालयन टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट की जा चुकी है। 

दमदार होगा इंजन

Royal Enfield की नई Himalayan 450 में कंपनी नया 450cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाएगी लेकिन अभी तक इसमें मिलमें वाले आउटपुट आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह करीब 40-45 hp की पावर और 40 Nm टॉर्क के साथ आ सकता है  इसमें बेहतर ऑफ-रोडिंग के लिए एक ट्यून्ड इंजन मिलेगा और इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। यह इंजन माइलेज के साथ बढ़िया परफॉरमेंस भी देगा। 

डिजाइन और फीचर्स

रॉयल एनफील्ड अपनी नई हिमालयन 450 के डिजाइन में काफी कुछ बदलाव कर सकती है। इसमें  कई एडवांस्ड और नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। हिमालयन 450 में एलईडी हेडलाइट और यूएसडी फ्रंट फोर्क्स होंगे। इसमें  सेफ्टी के लिए ड्यूल डिस्क ब्रेक के अलावा सिंगल और ड्यूल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी। बाइक के डिजाइन को और फीचर्स को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से ही डिजाइन किया जा सकता है। ऑफ रोडिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें बेहतर ग्रिप वाले टायर्स को शामिल किया जाएगा और साथ ही साथ इसमें बेहतर बैलेंस भी आपको मिलेगा।
 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss