11 सितंबर को भारत में दस्तक देगा नया Nokia G42 5G, 11GB तक रैम से होगा लैस

Nokia अपना नया 5G स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में उतार सकती है। कंपनी ने इसके लिए अपनी एक ऑनलाइन टीज भी तैयार की है। कहा जा रहा है की कंपनी अपने इस नए फोन को नोकिया X सीरीज के तहत पेश कर सकती है। फिलहाल फोन के फीचर्स और नाम को अभी रिवील नहीं किया गया है। लेकिन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए बताया गया है कि नोकिया का यह लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन Nokia G42 5G होगा। जिसे 11 सितंबर को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। आइए डालते हैं एक नजर Nokia G42 5G फोन के फीचर्स पर...
AI फीचर्स के साथ होगा लॉन्च
Nokia G42 5G स्मार्टफोन को सेलिंग के लिए एमेजॉन पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए पहले ही एक माइक्रोशिफ्ट लाइव की गई थी। हालांकि कंपनी ने फोन की सारी डिटेल्स अभी जारी नहीं की हैं। लेकिन कुछ फीचर्स के बारे में बताया है। जिसके मुताबिक, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है। इसका पहले सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। यह फोन AI फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। यहां जानें Nokia G42 5G के संभावित फीचर्स क्या होंगे।
50 मेगापिक्सल के साथ होंगे तीन कैमरे
कंपनी इस बार अपने नए Nokia G42 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ OZO Playback पावर्ड लाउडस्पीकर दे रही है। साथ ही फोन की स्क्रीन 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले वाली होगी। जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं अच्छी बात ये है की यह कैमरा AI लेंस के साथ आ सकता है। फोन में एक मैक्रो सेंसर और एक डेप्थ सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
पर्पल और ग्रे कलर वेरिएंट का विकल्प
नए Nokia G42 5G में आपको 11 जीबी तक की रैम दी जाएगी जोकि वर्चअल रैम सपोर्ट से लैस होगी। इस फोन में स्नैपड्रेगन 480 प्लस से लैस हो सकता है। इसके अलावा कस्टमर के लिए पर्पल और ग्रे कलर वेरिएंट का विकल्प दिया जाएगा। एक तरह से फोन स्नैपड्रैगन 480 प्लस से लैस हो सकता है। इसके अलावा फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।