OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC हुए लॉन्च, एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन से बढ़ेगा कॉलिंग का मज़ा, मिलेगा 28 घंटे का बैकअप
OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC Launch: अगर आप इन दिनों एक नया वायरलैस ईयरफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो वनप्लस ने अपने नए Bullets Wireless Z2 ANC को लॉन्च कर दिया है। प्रीमियम डिजाइन से लेकर इनमें कई अच्छे फीचर्स भी शामिल किये हैं,साथ ये इयरफोन एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आते हैं, जिसकी मदद से कॉल के दौरान आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाली। वनप्लस के वायरलेस ईयरबड्स की कीमत 2,299 रुपये है। आप इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं इस कीमत में आपको इनमे क्या कुछ खास फीचर्स मिलने वाले हैं।
12.4mm ड्राइवर्स
OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC में बेहतर ऑडियो के लिए 12.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें टाइटेनियम कोटेड डोम दिया गया है। ये ड्राइवर्स बेहतर बास के साथ पावरफुल ऑडियो मिलता है। इतना ही नहीं यह एडवांस 45dB हाइब्रिड नॉइज कैंसिलेशन तकनीक के साथ आता है। यह बैकग्राउंड नॉइस को कम करता है ताकि आपको क्लियर साउंड मिले। इसमें एंटी-डिस्टॉर्शन फ्री साउंड उपलब्ध है ताकि आपको बढ़िया ऑडियो एक्सपीरियंस मिले।OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC में ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। साथ ही यह लो लेटेंसी ड्यूल ट्रांसमिशन तकनीक से लैस है। इसमें क्विक स्विचिंग फीचर दिया गया है।
28 घंटे का बैकअप
आप बिना किसी परेशानी के कॉल्स का मज़ा ले पाए इसके लिए इसमें 3 माइक AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन भी शामिल है। ये ईयडबड्स वॉटर और स्वेट रेस्सिटेंट है। इसमें आपको बेहतर बैटरी बैकअप मिलता है। ये फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। जब एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन को इस्तेमाल किया जाता है तो बैटरी लाइफ 20 घंटे की मिलती है। जब ANC ऑफ होता है तो यह बढ़कर 28 घंटे हो जाती है। 10 मिनट की चार्जिंग में 20 घंटे तक इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।