Realme Buds Air 5 Pro भारत में लॉन्च, यहां जानिये कीमत और खूबियां 

 
Realme Buds Air 5

Realme Buds: इस समय buds का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिल रहा है। अब किफायती मॉडल भी बाजार में आने लगे हैं। कंपनी ने Realme Buds Air 5 और Realme Buds Air 5 Pro को लॉन्च किया है। ये खास डिजाइन और खूबियों के साथ आये हैं। इनमें 50dB तक ANC, IPX5 रेटिंग समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। Buds Air 5 की कीमत  3,699 रुपये है। इसे 26 अगस्त से फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।वहीं, Buds Air 5 Pro की कीमत 4,999 है। इसे 29 अगस्त से फ्लिपकार्ट, अमेजन, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 


Realme Buds Air 5 के फीचर्स

इनमें 4000Hz अल्ट्रा-वाइडबैंड नॉइज़ रिडक्शन के साथ 50dB एक्टिव नॉइज कैंसलेशन से लैस है। यह 6 बिल्ट-इन माइक के साथ आते हैं ताकि बेहतर ऑडियो और कॉल का अनुभव मिलेगा। इनमें 12.4mm  साउंड ड्राइवर सेटअप और डायनेमिक बास बूस्ट और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। दावा किया गया है कि 38 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। ईयरबड्स की IPX5 रेटिंग है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 45ms लो लेटेंसी, ब्लूटूथ 5.3 समेत Google फास्ट पेयर का सपोर्ट दिया गया है।

Realme Buds Air 5 Pro के फीचर्स

Buds Air 5 और Buds Air 5 Pro में एक जैसे ही फीचर्स हैं।  लेकिन फर्क सिर्फ बैटरी लाइफ का है। इसमें 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। इसके साथ ही ANC की सुविधा है और ऑडियो इमरजन को बढ़ाने के लिए हाइ-बिटरेट LDAC कोडेक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 11mm वूफर और 6mm प्लानर ड्राइवर मौजूद हैं। इसमें ड्यूल डिवाइस पेयरिंग और 360-डिग्री स्पैटियल ऑडियो इफेक्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss