Redmi Smart Fire TV 4K हुआ लॉन्च, जानिये कीमत  और फीचर्स 

Redmi Smart Fire TV 4K फायर ओएस पर चलता है। यह 43 इंच स्क्रीन के साथ आता है। खासियत की बात करें तो यह टीवी विविड पिक्चर इंजन तकनीक से लैस है।
 
Redmi Smart Fire TV 4K

अगर आप कम बजट में एक बड़ी स्क्रीन वाला टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हाल ही में Redmi ने भारत में सस्ता और कम बजट वाला स्मार्ट टीवी Redmi Smart Fire TV 4K लॉन्च किया है। यह 43 इंच में 4K स्मार्ट टीवी है, जिसमें विविड पिक्चर इंजन तकनीक और क्वाड कोर A55 प्रोसेसर दिया हुए है। आइए एक नजर डालते हैं Redmi Smart Fire TV 4K की कीमत और इसके फीचर्स पर...

कितनी है कीमत ?

Redmi Smart Fire TV 4K की कीमत की बात करें तो भारत में इसे 26,999 रुपये के साथ लॉन्च किया गया है। अगर आप चाहें तो इसे सीमित समय के लिए 24,999 रुपये में खरीदने का मन बना सकते हैं। कंपनी ने Redmi Smart Fire TV 4K को Amazon और Mi की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। आप इन माध्यम से टीवी को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इसकी से ल डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

टीवी के फीचर्स

Redmi Smart Fire TV 4K फायर ओएस पर चलता है। यह 43 इंच स्क्रीन के साथ आता है। खासियत की बात करें तो यह टीवी विविड पिक्चर इंजन तकनीक से लैस है। जिसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के अलावा 24W स्पीकर, डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस: वर्चुअल एक्स तकनीक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह टीवी क्वाड कोर A55 प्रोसेसर से लैस है। इसमें बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है।

12K प्लस ऐप्स 

अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi Smart Fire TV 4K में कंपनी ने बिल्ट-इन एलेक्सा सिस्टम दिया है। यह ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ ड्यूल-बैंड वाईफाई को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा टीवी में पिक्चर-इन-पिक्चर तकनीक दी गई है। टीवी पर आप प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार, जियो सिनेमा, जी5 आदि के साथ 12000+ ऐप्स पर दस लाख से ज्यादा मूवीज और टीवी शोज देखे जा सकेंगे। आप चाहें तो अमेजन मिनीटीवी और लोकप्रिय लाइव चैनल भी स्ट्रीम कर सकते हैं। 

एलेक्सा सपोर्ट भी

टीवी में एप्पल एयरप्ले और मिराकास्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको एलेक्सा का सपोर्ट मिलेगा। वहीं टीवी के रिमोट पर डेडिकेटेड बटन दिया गया है। आपको सिर्फ एलेक्सा बटन को दबाना होगा। आपको बता दें कि रिमोट में एक म्यूट बटन भी दिया गया है। इसके अलावा रिमोट में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और अमेजन म्यूजिक के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं।
 

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss