Samsung Galaxy Z Flip 5 को चेक करने के लिए शख्स ने फोन का किया ऐसा हाल
आजकल मार्केट में ए क से बढ़कर एक मोबाइल फोन्स आ चुके हैं। वहीं बात करें फोर्डेबल फोन्स की तो ये एक बर फिर लोगों क पसंद बन रहे हैं। लेकिन बात जब ड्यूरेबिलिटी की आती है तो यह फोर्डेबल फोन्स सवालों के घेरे में आ जाते हैं। हालांकि स्मार्टफोन कंपनी इसपर लगातार वर्क कर रही है और इन्हें अधिक टिकाऊ और किफायती बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश भी जारी है। हाल ही में YouTuber JerryRigEverything ने लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Flip 5 का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट किया। जिसमें उन्होंने मोबाइल की मजबूती को चेक करने के लिए उसकी स्क्रीन पर चाकू से स्क्रैच मारा। इना ही नहीं मोबाइल को आग लगाई और उल्टा मोड़ने की भी कोशिश की। आइए जानते हैं ऐसा करने का नतीजा क्या रहा।
फ्रंट स्क्रीन पर किया स्क्रैच टेस्ट
YouTuber JerryRigEverything ने Samsung Galaxy Z Flip 5 को चेक करने के लिए फ्रंट स्क्रीन पर स्क्रैच टेस्ट के साथ ड्यूरेबिलिटी टेस्ट किया। फिर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 की कवर स्क्रीन को भी टेस्ट किया। ऐसा करते ही मोबाइल की स्क्रीन पर लेवल 6 पर स्क्रैच और लेवल 7 पर गहरे स्क्रैच दिखने लगे हैं। लेकिन हैरानी की बात रही कि फोन में दिक्कत नहीं आई। हालांकि फोन का इंटरनल डिस्प्ले इतना मजबूत नहीं निकला।
फिर किया स्क्रीन का बर्न टेस्ट
फोन के स्क्रैच टेस्ट के लेवल 2 तक जाने पर ही स्क्रैच दिखाई देने लगे। ऐसा इसलिए क्योंकि स्क्रीन अल्ट्रा थिन ग्लास से बनी है। वहीं साइड फ्रेम और हिंज एल्यूमीनियम का है, जिसके कारण स्क्रैच लगने का खतरा ज्यादा होता है। इसके बाद स्क्रीन का बर्न टेस्ट किया गया जिसमें स्क्रीन सिर्फ 10 सेकंड तक सरवाइव कर पाई जबकि इंटरनल स्क्रीन 15 सेकंड तक बची रही।
टेस्ट के बाद निकला ये निष्कर्ष
इसके बाद यूट्यूबर ने बेंड टेस्ट किया जिसके लिए जोर से फोन को उल्टी तरफ बेंड करने की कोशिश की गई। हालांकि ऐसा करने पर कुछ खास असर नहीं हुआ। यहां तक कि धूल और मिट्टी डालने के बाद भी फोन ठीक से काम करता रहा। आखिर में यूट्यूबर ने निष्कर्ष निकाला कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 मजबूत और टिकाऊ हैं, खासकर इसके अन्य मॉॅडल की तुलना में। लेकिन नॉर्मल फोन से फोल्डेबल फोन की तुलना नहीं की जा सकती है। वह इससे ज्यादा मजबूत होते हैं।