Sennheiser ने भारत में लॉन्च किए दो नए प्रीमियम साउंडबार, भूल जाओगे सिनेमा हॉल
Sennheiser के दो नए साउंडबार Ambeo Soundbar Plus और Ambeo Sub भारत में लॉन्च हो चुके हैं। Ambeo Soundbar Plus दुनिया का पहला 7.1.4 स्टैंडअलोन साउंडबार है।
Sennheiser Soundbar: म्यूजिक लवर्स को ध्यान के रखते हुए Sennheiser ने भारत में अपने दो नए साउंडबार Ambeo Soundbar Plus और Ambeo Sub को लॉन्च किया है। ये दोनों ही बेहद प्रीमियम साउंडबार है और हाई क्वालिटी के साथ आते है। इनमें जो हाई क्वालिटी ऑडियो मिलता है वो सिनेमाहॉल को टक्कर देते हैं। Ambeo Soundbar Plus दुनिया का पहला 7.1.4 स्टैंडअलोन साउंडबार है जो एक गहन सिनेमाई अनुभव प्रदान करता है। Ambeo साउंडबार प्लस 7 सेंटीमीटर लंब है और इसमें सात एल्यूमीनियम ड्राइवर दिए गए हैं। दो ड्राइवर ऊपर की ओर फायरिंग वाले, दो साइड में और तीन आगे की ओर फायरिंग जबकि Ambeo Sub एक वायरलेस सबवूफर है जिसमें साउंडबार में गहरा,शक्तिशाली बास मिलता है।
3D सराउंड साउंड
Sennheiser का दावा किया है कि कंटेंट के हिसाब से म्यूजिक का वॉल्यूम लेवल अपने आप एडजस्ट होता है। इस साउंडबार को एप से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। इस साउंडबार के साथ Apple AirPlay 2 का भी सपोर्ट है। इसमें क्रोमकास्ट भी सपोर्ट है। Ambeo Sub के साथ हेवी बास का दावा किया गया है। इसमें 8 इंच का वूफर है।
कीमत और वेरिएंट
Sennheiser Ambeo Soundbar Plus की कीमत 1,39,990 रुपये है और Ambeo Sub की कीमत 69,990 रुपये है। दोनों साउंडबार को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और भारत के अन्य प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक आउटलेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।