Tata Tiago: जबरदस्त माईलेज और लाजवाब फीचर्स से लैस है टाटा की ये कार, जानें कितनी है कीमत
Tata Tiago: Tata Motors की सबसे प्रभावशाली कार टियागो (Tiago) को देश में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इतना ही नहीं इस कार में आपको जबरदस्त माईलेज भी देखने को मिल जाता है. दरअसल आपको बता दे कि टाटा टियागो (Tata Tiago) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी मानी जाती है. इस कार में दमदार इंजन के साथ ही बेहतरीन डिजाइन भी देखन को मिल जाता है. साथ ही ये कार सीएनजी वैरिएंट में भी मार्केट में उपलब्ध है.
Tata Tiago Engine
आपको बता दें कि टाटा टियागो 8,135 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति सेलेरियो और एस-प्रेसो जैसी गाड़ियों से आगे निकल चुकी है. इतना ही नहीं इस कार को काफी सुरक्षित तरीके से भी डिजाइन किया गया है. इसे 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी प्राप्त है. इंजन की बात करें तो कंपनी की इस कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन 86 बीएचपी की मैक्स पॉवर और 113 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है. इसके साथ ही ये कार सीएनजी वैरिएंट में भी मार्केट में मौजूद है. इस कार के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दिया गया है. कंपनी के अनुसार ये कार आपको करीब 19.01 किमी प्रति लीटर तक का माईलेज देने में सक्षम है. वहीं सीएनजी पर ये माईलेज बढ़कर 26.49 किमी प्रति किलो हो जाता है.
Tata Tiago Features
अब इस कार के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बैक वाइपर और रियर डिफॉगर, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लोवबॉक्स, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस्ड फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं.
Tata Tiago Price
आपको बता दें कि टाटा मोटर्स ने अपनी इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 5.60 लाख रुपए रखी है. ऐसे में अगर आप भी कोई नई माईलेज कार खरीदना चाहते हैं तो टाटा टियागो आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकती है. वहीं इस कार को खरीदने के लिए कंपनी से जुड़ी बैंक आपको एक जबरदस्त फाइनेंस प्लान भी ऑफर कर सकती है.
ये भी पढ़ें : शानदार माईलेज के साथ जल्द दस्तक देगी नई सीएनजी कार, लुक देख उड़ जाएंगे होश