चंद्रयान-3 की सफलता पर Tecno ने लॉन्च किया ये खास स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 11,999 रुपये
TECNO SPARK 10 Pro Moon Explorer: चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग करके भारत भारत ने पिछले महीने इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद दुनिया भर में स्पेस मिशंस को लेकर भारत की एक्सपर्टाइज की तारीफ की गई है। चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी के बाद दुनिया में भारत पहला देश बन गया है जिसके लैंडर और रोवर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है। बता दें कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने अब इसरो के जश्न के तौर पर Spark 10 Pro मून एक्सप्लोरर एडिशन को लॉन्च किया है। आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में...
कीमत और फीचर्स
Spark 10 Pro मून एक्सप्लोरर एडिशन में इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस डॉट इन डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 270 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसके रियर पर ग्लास बैक डिजाइन दिया गया है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Helio G88 SoC दिया है। हैं। Tecno Spark 10 Pro मून एक्सप्लोरर एडिशन का प्राइस 11,999 रुपये है। इसमें 16 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिलेगी। फोन की बिक्री अगले सप्ताह शुरू होगी। इसके लिए प्री-ऑर्डर दिया जा सकता है। इसे ई-कॉमर्स साइट्स के साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।
50MP का कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP Dual Camera सेटअप मिलता है जबकि सेल्फी के लिए फोन में 32MP AI कैमरा दिया है। इस फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जोकि 40 मिनट में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। दावा है कि इसकी बैटरी स्टैंडबाय मोड में 27 दिन तक चल सकती है।