नई TVS Apache RTR 310 हुई थाईलैंड में लॉन्च, डिजाइन ऐसा कि मार्केट में मच जाएगा बवाल
थाईलैंड में TVS Motor ने अपनी नई Apache RTR 310 को लॉन्च कर दिया है। नया मॉडल Apache RR 310 का नेकेड वर्जन है। यह वाकई एग्रेसिव डिजाइन में है। इस बाइक को तीन वेरिएंट मेंउतारा गया है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 2,42,990 रुपये से शुरू होती है। बाइक में बाय-डायरेक्शनल, क्विक-शिप्टर और क्रूस कंट्रोल जैसे मोड दिए गए हैं। यह बेहद स्पोर्टी आयर दमदार इंजन के साथ आने वाली इस बाइक में आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।इस बाइक का सीधा मुकबला KTM 390 Duke, BMW G 310 R और Triumph Speed 400 से होगा।
कीमत और वेरिएंट
TVS Apache RTR 310 को 3 वेरिएंट में उतारा है, इसके Arsenal Black (w/o Quickshifter) वेरिएंट की कीमत 2,42,990 रुपये है जबकि इसके Arsenal Black वेरिएंट की कीमत 2,57,990 रुपये है। इसके अलावा बाइक के Fury Yellow वेरिएंट की कीमत 2,63,990 रुपये है।
इंजन और पावर
बात इसके इंजन की करें तो नई Apache RTR 310 312cc का इंजन दिया है, जोकि 35.11bhp की पावर और 28.7Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियर बॉक्स मिलता है। यह बाइक केवल 2.81 सेकेंड में जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है।
मजेदार फीचर्स
इस बाइक में 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है। इसके फ्रंट में LED डायनेमिक हेडलाइट दी गई है। बाइक में फ्लैट हैंडलबार और स्प्लिट टाइप का टेललैंप मिलता है। इसके अलावा इस बाइक में क्रूज कंट्रोल और क्विक शिफ्टर जैसे राइडिंग मोड के साथ-साथ ABS का सपोर्ट दिया गया है।