5.60 लाख रुपये में Ultraviolette F77 space edition हुआ लॉन्च, सिर्फ 10 यूनिट्स ही बिकेगी 

ultraviolette f77 space edition:अल्ट्रावायलेट एफ77 स्पेस एडिशन में ज्यादा पावरफुल 30.2 kW की मोटर लगी है जोकि 40.5 bhp और 100Nm का टार्क प्रदान करता है। यह सिर्फ 2.9 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की गति प्राप्त कर सकती है। अल्ट्रावायलेट F77 स्पेस एडिशन की टॉप स्पीड 152 kmph
 
Ultraviolette F77 space edition

Ultraviolette F77 space edition:अगर आप एक महंगी इलेक्ट्रिक बाइक की चाहत रखते हैं तो अल्ट्रावायलेट ने भारत में F77 स्पेस एडिशन इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर दिया है, और इसकी कीमत 5.60 लाख रुपये रखी है,ख़ास बात ये है कि यह एक लिमिटेड एडिशन बाइक है और इसके सिर्फ 10 यूनिट ही बिकेगी। अब ऐसा क्या है इस बाइक में जो इसे खास बनाते हैं।  देखिये इस बाइक को लेकर कंपनी का कहना है कि अल्ट्रावायलेट एफ77 स्पेस एडिशन एक कटिंग एज तकनीक तथा एयरोस्पेस से प्रेरित डिजाईन का मिश्रण है। अल्ट्रावायलेट एफ77 स्पेस एडिशन भारत के स्पेस सफर तथा एयरोस्पेस कम्युनिटी में देश के शानदार योगदान को सम्मान करता है। 

फीचर्स:

अल्ट्रावायलेट एफ77 स्पेस एडिशन में ज्यादा पावरफुल 30.2 kW की मोटर लगी है जोकि 40.5 bhp और 100Nm का टार्क प्रदान करता है। यह सिर्फ 2.9 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की गति प्राप्त कर सकती है। अल्ट्रावायलेट F77 स्पेस एडिशन की टॉप स्पीड 152 kmphहै जोकि भारत में मौजूदा अन्य बाइक्स से काफी ज्यादा है इतना ही नहीं इसकी रेंज भी काफी अच्छी है। फुल चार्ज पर यह बाइक 307 किलोमीटर का रेंज प्रदान करती है। इस बाइक की बुकिंग 22 अगस्त से शुरू होने वाली है। इस इलेक्ट्रिक बाइक दो वैरिएंट - एफ77 ओरिजिनल व एफ77 रिकान में बेचा जा रहा है।

10 यूनिट्स ही बिकेगी:

इस बाइक की बुकिंग्स शुरू  हो चुकी है और कुछ ही समय में यह बाइक सोल्ड आउट भी हो चुकी है। कंपनी के अनुसार, एयरोस्पेस ग्रेड पेंट को इस तरह से डिजाईन किया गया है कि यह खतरनाक कंडीशन को झेल सके, यह पेंट जंग प्रोटेक्शन, यूवी व फेड रेसिस्टेंस, केमिकल रेसिस्टेंस, तथा थर्मल स्थिरता के साथ आती है। अल्ट्रावायलेट F77 स्पेस एडिशन फूली चार्ज्ड बैटरी पैक के साथ है।
 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss