Upcoming Bikes: अगले महीने आने वाली हैं ये शानदार बाइक्स, Honda से लेकर Royal Enfield तक है लिस्ट में शामिल

हीरो मोटोकॉर्प अपनी बहुप्रतिक्षित बाइक करिज्मा एक्सएमआर को जल्द ही बाजार में उतारने जा रही है.
 
Upcoming Bikes

Upcoming Bikes: भारतीय मार्केट में जल्द ही कई शानदार बाइक्स दस्तक देने जा रही हैं. इस लिस्ट में होंडा मोटरसाइकिल (Honda Motorcycle) से लेकर रॉयल एनफिल्ड (Royal Enfield) कंपनी की बाइक्स भी शामिल हैं. इतना ही नहीं इन बाइक्स को कंपनी कम कीमत में मार्केट में उतार सकती है. ये सभी बाइक्स अगले महीने यानी अगस्त 2023 में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएंगी. इन बाइक्स में आपको शानदार फीचर्स और दमदार पॉवरट्रेन भी देखने को मिल जाएगा. साथ ही इन बाइक्स का लुक भी काफी स्टाइलिश होने वाला है.

Hero Karizma 

हीरो मोटोकॉर्प अपनी बहुप्रतिक्षित बाइक करिज्मा एक्सएमआर को जल्द ही बाजार में उतारने जा रही है. जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इस बाइक को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा. इसे 29 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है. इस बाइक में कंपनी 210 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन प्रदान कराएगी. ये इंजन 25 बीएचपी की मैक्स पॉवर और 30 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा. साथ ही इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स भी दिया जाएगा.

Royal Enfield Bullet 350

रॉयल एनफिल्ड भी अगले महीने अपनी नई बाइक न्यू जनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च करने जा रही है. इसे माना जा रहा है कि कंपनी 30 अगस्त को बाजार में उतारेगी. रॉयल एनफिल्ड हंटर 350 की तर्ज पर ये बाइक भी कंपनी की सस्ती बाइक्स की लिस्ट में शामिल हो सकती है. साथ ही इसमें आपको गजब का नया लुक भी देखने को मिल सकता है. 

Honda SP 160

होंडा मोटरसाइकिल भी अगस्त में अपनी नई बाइक एसपी 160 सीसी इंजन के साथ लॉन्च करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक इस बाइक को कंपनी अगस्त के अंत तक भारतीय बाजार में उतार सकती है. एक्सपर्ट्स कि मानें तो कंपनी की इस बाइक का डिजाइन एसपी 125 के समान होने वाला है. हालांकि इसके इंजन को 160 सीसी से रिप्लेस किया जाएगा. ये इंजन 13 बीएचपी की पॉवर जनरेट करने में सक्षम होगा. ये यूनिकॉर्न बाइक पर आधारित होने वाली है. 

ये भी पढ़ें : शानदार माईलेज के साथ जल्द दस्तक देगी नई सीएनजी कार, लुक देख उड़ जाएंगे होश 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss