WhatsApp: भूल कर भी न उठाएं इस नंबर से आएग कॉल, नहीं तो होगा भारी नुकसान 

 WhatsApp पर कॉल +92 देश कोड से आता है. कॉल उठाने पर घोटालेबाज लोगों को मुफ्त आईफोन और अन्य ऐप्पल उत्पादों की पेशकश करके अपने जाल में फंसा रहे हैं.
 
WhatsApp

WhatsApp: देश में आजकल ऑनलाइन फ्रॉड काफी बढ़ गया है. तकनीक का गलत इस्तेमाल से लोगों को काफी नुकसान हो रहा है. हालही में यूट्यूब स्कैम, ओटीपी स्कैम, वर्क फ्रॉम होम स्कैम्स जैसे कई स्कैम सामने आ रहे हैं जिसमें लोगों को सोशल मीडिया के जरिए फसाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे की एक स्कैम के बारे में जिसके बारे में जानकर आप भी अपनी कमाई के पैसे खोने से बच सकते हैं.

WhatsApp Online Scam

आपको बता दें कि इस घोटाले में लोगों के पास वॉट्सएप पर कॉल आ रहे हैं और जिसके बाद लोगों का पैसा अकॉउंट से गायब हो जा रहा है. इसके आलवा आपको बता दे कि WhatsApp पर कॉल +92 देश कोड से आता है. कॉल उठाने पर घोटालेबाज लोगों को मुफ्त आईफोन और अन्य ऐप्पल उत्पादों की पेशकश करके अपने जाल में फंसा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक हालही में अहमदाबाद से ऐसा ही एक मामला सामने आया था. यहां शख्स को इंस्टाग्राम पर एक घोटालेबाज से 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ. दरअसल धोखेबाजों ने उन्हें मुफ्त iPhone 14 देने का वादा किया था. धोखेबाजों ने ऐप पर मैसेज भेजा, 'बधाई हो! अपने बड़े भाई और छोटे भाई से फ्री आईफोन 14 जीता है. इसके बाद आपको बस 3 हजार रुपए का छोटा सा अमाउंट चुकाना है जिसे आप दिए गए नंबर पर पेमेंट करने के लिए UPI का इस्तेमाल करें.

इसके बाद पेमेंट करने के बाद पीड़ित काफी खुश होता और अपने जीते हुए आईफोन 14 का इंतजार कर रहा था. अगले ही दिन धोखेबाज ने फिर उससे संपर्क किया और बताया कि और बताया कि फोन डिलीवरी होने के लिए तैयार है और यह सूरत एयरपोर्ट पर है. इसके बाद फ्रॉडर्स ने उससे 8 हजार रुपए डिलीवरी चार्ज के रुप में वसूले. कई दिनों के इंतजार के बाद पीडित को कुछ हाथ न लगा. इसके बाद जब पीडित ने जब अपना बैंक अकॉउंट चैक किया तो उसके अकॉउंस से करीब 6.76 लाख रुपए गायब थे जो धोखेबाजों ने वसूल लिए थे. 

कैसे रहें सुरक्षित

आप भी अगर धोखा खाने से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले कभी भी अज्ञात नंबर से आए कॉल को न उठाएं. और आपसे पर्सनल जानकारी के लिए कोई पूछता है तो बिलकुल भी न बताएं. कॉल करने वाले को वेरिफाई करें. इसके बाद कॉल पर जरा भी संदेह है तो उसको तुरंत ब्लॉक या रिपोर्ट करें. इसके अलावा कॉलर आईडी ऐप या ट्रूकॉलर जैसी सेवाओं का प्रयोग करके आप नंबर का पता लगाएं. इसके बाद +92 जैसे नंबर कोड से आए फोन को भूल कर भी न उठाएं क्योंकि यह कोड पाकिस्तान देश का है.

यह भी पढ़ें: लम्बे समय तक साथ देगी आपकी वॉशिंग मशीन, बस अपनाएं ये 5 टिप्स

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss