Zebronics ने लॉन्च किया नया साउंडबार, कीमत में महंगा और फीचर्स में हल्का
Zebronics:भारतीय कंपनी जेब्रॉनिक्स ने भारत में अपना नया साउंडबार ZEB-Juke Bar 1000 को लॉन्च कर दिया है। यह 2.1 चैनल के साथ आता है। कंपनी ने इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी है। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है। साउंडरबार की सेल आज यानी 5 सितंबर 2023 से शुरू हो गई है। कंपनी का दावा है की यह एक पावरफुल साउंडबार है, जिसमें अलग से यूजर्स को सब-वुफर मिलता है।
ZEB-Juke Bar 1000 साउंडबार में 150W RMS के साथ डॉल्बी एटमॉस इमर्सिव साउंड आउटपुट मिलता है। लेकिन यह साउंड कम है और उस हिसाब से इसकी कीमत ज्यादा है। इस साउंडबार को आप अपने टीवी या मोबाइल से कनेक्ट करके म्यूजिक और ऑडियो का मज़ा ले सकते हैं। कंपनी का दावा किया गया है कि इसमें आपको काफी अच्छा साउंड मिलेगा। लेकिन यह दावे कितने बेहतर हैं बाद में पा चलेगा। लेकिन यह तो तय है कि Zebronics के प्रोडक्ट्स में बहुत बेहतर साउंड नहीं मिलता .. क्योकि हमने बजट सेगमेंट में कई मॉडल टेस्ट किये हैं, ऑडियो तेज जरूर होता है यकीन क्लियर और हैवी बास की कमी साफ़ देखने को मिलती है।
फीचर्स
बात फीचर्स की करें तो इस नए साउंडबार में मल्टी कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गये हैं और इसका डिजाइन और स्लीक है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.3 और HDMI (eARC) के साथ ऑप्टिकल इन, ऑक्स और यूएसबी मोड दिये गये हैं। इस साउंडबार में कंप्रिहेंसिव रेंज के फीचर्स मिलेंगे। साउंडबार को तार और बिना तार दोनों तरह से इस्तेमाल में ला सकेंगे, जो काफी अच्छा रहने वाला है। यह प्रीमियम ग्लॉसी डिजाइन में आता है। साथ ही इसे वॉल माउंटिंग क्षमता के साथ पेश किया गया है। कुल मिलाकर यह बेसिक साउंडबार है, लेकिन खरीदने से पहले उसे जरूर टेस्ट करके देखें।