मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर पलटने से दो की मौत, चार घायल

Mumbai-Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आए-दिन हादसे होते हैं। सोमवार को भी एक कंटेनर के पलट जाने से पांच कारें आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
Mumbai-Pune Expressway Accident

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर आए-दिन हादसे होते हैं। सोमवार को भी यहां एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक कंटेनर के पलट जाने से पांच कारें आपस में भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गईं। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटना की जानकारी रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घरगे ने दी है।

पुणे से मुंबई जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर यह हादसा पुणे से मुंबई जाते समय 35 किलोमीटर दूरी पर हुआ है। इस हादसे में दो महिलाएं गंभर रूप से घायल हो गईं जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दरअसल, कंटेनर मुंबई जाने वाली लेन को छोड़कर पुणे जाने वाली लेन पर पलट गया, जिसके बाद भीषण दुर्घटना हुई।

हादसे में पांच कारें आपस में भिड़ गईं

बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुगा है। जब कंटेनर एमएच 46 एआर 0181 पुणे से मुंबई जा रहा था। आगे बढ़ते समय किमी 35 के पास पहुंचने पर कंटेनर बेकाबू होकर मुंबई लेन छोड़कर पुणे लेन पर आ गया और पलट गया। इस हादसे में पांच कारों चपेट में आईं। कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कार सवार एक महिला और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। 

घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया 

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल कामोठे में भर्ती कराया गया है। मुंबई-पुणे एक्प्रेसवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सोमवार को हुआ हादसा इतना बड़ा था कि कारों की स्थिति देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आलम यह है कि उनके मलबे को देखकर यह पहचान पाना भी मुश्किल है कि कारें कौन सी हैं।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss